Ayodhya Diwali 2023: 24 लाख दीयों से जगमगाएगी राम नगरी अयोध्या, देखें कितनी भव्य हैं दीपोत्सव की तैयारियां

Edited By Mahima,Updated: 10 Nov, 2023 11:24 AM

ram city ayodhya will be lit with 24 lakh lamps

इस बार की दिवाली अयोध्या की अब तक सबसे यादगार दिवाली होनी वाली है। उत्तर प्रदेश की सरकार अयोध्या में एक भव्य और ऐतिहासिक दीपोत्सव का आयोजन कर रही है। इस दीपोत्सव का आयोजन 11 नवंबर को होने वाला है, जिसमें 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे, जो एक रिकॉर्ड...

नेशनल डेस्क: दिवाली का पर्व शुरू हो चुका है। अब देश भर में हर जगह रोशनी और खुशियाँ बिखरी हुई नजर आएंगी। देश का कोना-कोना जगमगाया हुआ है। इस बार की दिवाली अयोध्या की अब तक सबसे यादगार दिवाली होनी वाली है। उत्तर प्रदेश की सरकार अयोध्या में एक भव्य और ऐतिहासिक दीपोत्सव का आयोजन कर रही है। इस दीपोत्सव का आयोजन 11 नवंबर को होने वाला है, जिसमें 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे, जो एक रिकॉर्ड कामयाबी के साथ होगा। 

PunjabKesari

लेजर शो के जरिए दिखाई जाएगी भगवान राम के जीवनी
दीपोत्सव के तहत अयोध्या के विभिन्न घाटों पर दीपों की तैयारी की जा रही है, जिसमें राम की पौड़ी और चौधरी चरण सिंह घाट भी शामिल है। इसके साथ ही, पूरे शहर को दीपावली के मौके पर शानदार तरीके से सजाया गया है। दीपोत्सव के दौरान, लेजर शो की भी तैयारी हो रही है, जिसके माध्यम से भगवान राम के जीवन की झांकी प्रस्तुत की जाएगी।

PunjabKesari

देशी और विदेशी कलाकार होंगे शामिल
दीपोत्सव के माध्यम से तुलसीकृत रामचरितमानस के सात कांडों का प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे राम के जीवन आदर्शों को प्रस्तुत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देशी और विदेशी कलाकार भी रामलीला पेश करेंगे, जिसमें रूस, श्रीलंका, सिंगापुर और नेपाल के कलाकार भी शामिल होंगे। 25 हजार से ज्यादा वालंटियर्स ने दीपोत्सव में एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड कायम करने का फैसला किया है। बता दें कि इस दीपोत्सव में दियों में सरसों का तेल वालंटियर्स की तरफ से डाला गया है। 

PunjabKesari

सरयू नदी के तट को सुंदर तरीके से सजाया गया 
इस बार उत्सव में यूपी के साथ कई और प्रदेशों की संस्कृति से भी रूबरू कराया जाएगा। इसके अलावा कुमार विशु जी के मधुर आवाज में गाए भजनों की गंगा भी बहेगी। दीपोत्सव के दौरान, सरयू नदी के किनारे एक भव्य लेजर शो भी आयोजन किया जा रहा है, जो आकर्षण का केंद्र बनेगा। सरयू नदी के तट को भी सुंदर तरीके से सजाया गया है, और सरयू नदी पर बने पुल पर भी लाइटों की सुंदर माला बनाई गई है। 

PunjabKesari

इस दीपोत्सव की विशेषता यह है कि इसमें ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, और विदेशी कलाकारों की रामलीला भी होगी। इसके साथ ही, देश के 21 प्रदेशों की रामलीला और रामायण परंपरा पर आधारित लोक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगभग ढाई हजार कलाकार शामिल हैं। यह दीपोत्सव अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण के साथ हो रहा है, जो 22 जनवरी 2024 को पूरा होने की तैयारी में है। यह दीपोत्सव अयोध्या के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को महसूस कराने वाला एक बड़ा और आत्मिक आयोजन है, और यह दर्शाता है कि भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को समर्पित रूप से सजाने और मनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!