राम लला के मंदिर के लिए भक्तों ने खोला खजाना, 2 दिन में इकट्ठा हुआ 100 करोड़ से अधिक का दान

Edited By Updated: 18 Jan, 2021 02:22 PM

ram mandir donation

राम नगरी अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर भक्त दिल खाेलकर दान कर रहे हैं। मंदिर के निर्माण हेतु श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 2 दिन के अंदर ही  100 करोड़ रुपये का दान मिल चुका है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने  खुद...

नेशनल डेस्क:  राम नगरी अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर भक्त दिल खाेलकर दान कर रहे हैं। मंदिर के निर्माण हेतु श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 2 दिन के अंदर ही  100 करोड़ रुपये का दान मिल चुका है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने  खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  दान को लेकर डाटा नहीं मिल पाया है लेकिन कार्यकर्ताओं से मिली रिपोर्ट के अनुसार अब तक 100 करोड़ रुपये इकट्ठा हो चुके हैं। 

PunjabKesari
अक्षय कुमार ने भी दिया योगदान 
दरअसल विश्व हिंदू परिषद ने 15 जनवरी से मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश में सहयोग अभियान शुरू कर दिया है।  इस अभियान के तहत राम भक्तों से राम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए सहयोग लिया जा रहा है। अभिनेता अक्षय कुमार ने सहयोग करते हुए अपने प्रशंसकों से भी योगदान देने का आग्रह किया है। कुमार ने अभिनेता ने ट्वीट कर बताया कि यह बहुत खुशी की बात है कि श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण अयोध्या में शुरू हो गया है ...अब हमारी योगदान देने की बारी है। मैंने शुरुआत कर दी है, आशा है कि आप भी इसमें शामिल होंगे। जय सियाराम। 

PunjabKesari

राष्ट्रपति ने भी 5 लाख का दिन 
वहीं इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के परिवार ने मंदिर के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये से अधिक का योगदान दिया।  सबसे बड़ा योगदान रायबरेली जिले के बैसवाड़ा के तेजगांव के पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह का रहा जिन्होंने विहिप के उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय को 1,11,11,111 रुपये का चेक प्रदान किया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) राम मंदिर निर्माण आंदोलन में सबसे आगे रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास ने मंदिर निर्माण के लिए धन एकत्रित करने के लिए विहिप को अधिकृत किया है। 

PunjabKesari

मंदिर निर्माण के लिए देश भर से मिल रहा दान 
खबरों के अनुसार, देश भर में राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों द्वारा भी योगदान दिया गया है। विहिप के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से भी मुलाकात की और मंदिर के निर्माण के लिए दान के रूप में 1.21 लाख रुपये प्राप्त किए, जबकि राज्य के मुख्यमंत्री ने भी 1.51 लाख रुपये का योगदान दिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और उत्तर प्रदेश और झारखंड के राज्यपालों ने भी विहिप के प्रतिनिधिमंडलों को अपना योगदान दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!