राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रहेंगी चार दिवसीय तमिलनाडु के दौरे पर, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

Edited By Updated: 27 Nov, 2024 05:32 AM

read the country s top news in morning news brief

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार से चार दिन की तमिलनाडु यात्रा पर रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 28 नवंबर को रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के शिक्षकों और छात्र अधिकारियों को संबोधित करेंगी।

नेशनल डेस्कः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार से चार दिन की तमिलनाडु यात्रा पर रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू 28 नवंबर को रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के शिक्षकों और छात्र अधिकारियों को संबोधित करेंगी। 

मणिपुर: कर्फ्यू वाले जिलों में स्कूल, कॉलेज आज से अनिश्चित काल के लिए बंद 
मणिपुर सरकार ने उन जिलों में सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों को 27 नवंबर से अनिश्चित काल के लिए बंद करने की मंगलवार को घोषणा की, जहां कर्फ्यू लागू है। इंफाल पूर्व और पश्चिम, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग और जिरीबाम में शैक्षणिक संस्थान बुधवार से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। 

तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश
तमिलनाडु के कई इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश होने के साथ ही, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव क्षेत्र और अधिक गहरे दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया है तथा 27 नवंबर को यह चक्रवात में तब्दील हो सकता है। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने एहतियाती उपायों की समीक्षा के लिए यहां सचिवालय में एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। 

संभल में धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है जनजीवन : इंटरनेट पर पाबंदी जारी 
उत्तर प्रदेश के संभल में मुगलकालीन जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान भड़की हिंसा के दो दिन बाद मंगलवार को जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। स्कूल फिर से खुल गए हैं और रोजमर्रा की जरूरत की चीजें बेचने वाली कई दुकानें फिर से खुल गई हैं। हालांकि, संभल तहसील में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। 

शिंदे ने दिया इस्तीफा; महाराष्ट्र में अगले मुख्यमंत्री को लेकर स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के तीन दिन बाद मंगलवार को संवैधानिक बाध्यता के तहत इस्तीफा दे दिया, जिससे राज्य में नयी सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया। हालांकि, यह शीर्ष पद भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को मिलेगा या शिवसेना प्रमुख शिंदे को, इस बारे में स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

उत्तर प्रदेश: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे सीएम योगी 
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के 136वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। विश्वविद्यालय में बुधवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा।  

वक्फ संबंधी संसदीय समिति की आज बैठक होने की संभावना 
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार कर रही संसद की संयुक्त समिति की बुधवार को बैठक होने की संभावना है और इसके सदस्य प्रस्तावित कानून में अपनी ओर से संशोधन पेश कर सकते हैं। समिति संशोधनों पर चर्चा करेगी और उन्हें प्राप्त समर्थन के आधार पर उन्हें स्वीकार या अस्वीकार करेगी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!