CM रेखा गुप्ता ने ‘मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम’ का शुभारंभ किया, 90 हजार बच्चों को मिलेगा सीधा लाभ

Edited By Updated: 28 Feb, 2026 06:21 PM

cm rekha gupta launched the  morning nutrition programme

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों के मुस्कुराते चेहरे यह प्रमाणित करते हैं कि पोषण केवल भोजन नहीं, बल्कि...

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों के मुस्कुराते चेहरे यह प्रमाणित करते हैं कि पोषण केवल भोजन नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण का आधार है। सेवा का यह संकल्प देश की उस सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाता है, जिसमें अन्नदान को सर्वोच्च पुण्य माना गया है।

इस अवसर पर उन्होंने संस्था को साधुवाद देते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार इस पुनीत कार्य में पूर्ण सहयोग के साथ संस्था के साथ दृढ़ता से खड़ी है। देश में मिड-डे मील योजना ने लाखों बच्चों को विद्यालय से जोड़ा और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए ‘मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम’ बच्चों को दिन की शुरुआत से ही ऊर्जा और पोषण उपलब्ध कराएगा, जिससे वे पढ़ाई, खेल और अन्य गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले सकेंगे।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने बताया कि अक्षय पात्र फाउंडेशन दिल्ली सरकार के लगभग 200 विद्यालयों के साथ मिलकर करीब 90,000 बच्चों को भोजन उपलब्ध करा रहा है। राजधानी में संचालित फाउंडेशन की चार अत्याधुनिक रसोइयों के माध्यम से यह भोजन समय पर बच्चों तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने इस पहल को बच्चों के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में पीएम पोषण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और पोषण अभियान ने देश में पोषण को जन आंदोलन का स्वरूप दिया है। स्वस्थ और पोषित बालक ही विकसित भारत की आधारशिला हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जी द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, गर्भवती माताओं के पोषण, मिलेट्स के प्रोत्साहन और सर्विकल कैंसर के विरुद्ध टीकाकरण जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये सभी पहले स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने भी ‘कोई भूखा न सोए’ के संकल्प के साथ अटल कैंटीन के माध्यम से श्रमिकों, जरूरतमंदों, मरीजों के परिजनों और असहाय लोगों को मात्र 5 रुपये में भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। सरकार का लक्ष्य प्रतिदिन एक लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराना है। इस दिशा में 100 अटल कैंटीन स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 71 कैंटीन प्रारंभ की जा चुकी हैं।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि पोषण और स्वास्थ्य पर ध्यान देना उपचार से अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि स्वस्थ बचपन ही समृद्ध भारत की पहचान है। अक्षय पात्र जैसी संस्थाओं के साथ सरकार का यह साझेदारी मॉडल समाज और शासन के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू, अक्षय पात्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतर्षभ दास, उपाध्यक्ष चंचलपति दास, दिल्ली नगर निगम शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!