प्रसिद्ध फिल्मकार का 65 वर्ष की उम्र में निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर

Edited By Updated: 07 Sep, 2026 11:49 AM

renowned filmmaker r sarath passes away at the age of 65

सरथ की फिल्म 'सायाह्नम' को इंदिरा गांधी पुरस्कार मिला था। इस फिल्म ने वर्ष 2000 में सात केरलम राज्य फिल्म पुरस्कार भी जीते थे।

तिरुवनंपतपुरम: प्रसिद्ध फिल्मकार आर. सरथ का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। फिल्म उद्योग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 65 वर्ष के थे। सरथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में इलाज करा रहे थे। सरथ ने निर्देशक, पटकथा लेखक और कहानीकार के रूप में मलयालम सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। केरलम के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में उनके योगदान के लिए भी उन्हें जाना जाता था। उन्होंने 'सायाह्नम', 'स्थिति', 'शीलाबति', 'बुद्धनुम चैप्लिनुम चिरिक्कुन्नु', 'स्वयम' और 'पैराडाइज' सहित कई फिल्मों का निर्देशन किया। 

सरथ की फिल्म 'सायाह्नम' को इंदिरा गांधी पुरस्कार मिला था। इस फिल्म ने वर्ष 2000 में सात केरलम राज्य फिल्म पुरस्कार भी जीते थे। उनकी फिल्म 'द डिजायर - ए जर्नी ऑफ अ वुमन' ने 2011 में जिनेवा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ नैरेटिव फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता था। उनकी अन्य रचनाओं में 'अचिंते कथा', 'चुमर चित्रंगल', 'भूमिक्कोरु चरम गीतम' और 'महात्मा गांधी रोड' जैसी लघु फिल्में शामिल हैं। राजा रवि वर्मा की चित्रकला पर आधारित उनके वृत्तचित्र को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली थी। भित्ति चित्रकला पर अपने काम के लिए सरथ को केंद्र सरकार की जूनियर फेलोशिप से सम्मानित किया गया था। भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित उनकी फिल्म 'बरीअल ऑफ ड्रीम्स' ने भी राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया था। 

PRD के उप निदेशक पद से 2021 में हुए थे सेवानिवृत्त
कोल्लम जिले के विलक्कुडी में जन्मे सरथ ने तिरुवनंतपुरम के महात्मा गांधी कॉलेज से अंग्रेजी में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और यूनिवर्सिटी कॉलेज से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) से 'फिल्म एप्रिसिएशन' का पाठ्यक्रम किया। सरकारी सेवा में आने से पहले उन्होंने 'केरल कौमुदी' में पत्रकार के रूप में काम किया। वह 2021 में केरलम सरकार के जनसंपर्क विभाग में उप निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए। सरथ के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। 'एफईएफकेए डायरेक्टर्स यूनियन' ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!