भारत पहुंची ड्रग्स की बड़ी खेप, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 2.77 करोड़ का गांजा जब्त, विदेशी यात्री गिरफ्तार

Edited By Updated: 30 Jan, 2026 04:03 PM

rs 2 77 cr worth hydroponic ganja seized at bengaluru airport

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आए एक यात्री से 7.92 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 2.77 करोड़ रुपये बताई गई है। सीमा शुल्क विभाग ने आरोपी को एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

International Desk: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को बैंकॉक से आए एक यात्री से 2.77 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया गया। बाद में उसे तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

 

हालांकि, आरोपी की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। सीमा शुल्क विभाग ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक यात्री को रोका और उसके सामान में छिपाकर रखा गया 7.92 किलोग्राम गांजा बरामद किया।" अधिकारियों के अनुसार जब्त किए गए गांजे की कीमत 2.77 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!