Banking Result: SBI का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 13.7 प्रतिशत बढ़कर 24,113 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 07 Aug, 2026 02:43 PM

sbi s net profit rises 13 7 to 24 113 crore in june quarter

सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 13.73 प्रतिशत बढ़कर 24,113 करोड़ रुपए रहा। बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 21,201.47 करोड़ रुपए और पिछली मार्च

मुंबईः सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 13.73 प्रतिशत बढ़कर 24,113 करोड़ रुपए रहा। बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 21,201.47 करोड़ रुपए और पिछली मार्च तिमाही में 19,642.87 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। शेयर बाजार को दी सूचना के अनुसार, एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 10.23 प्रतिशत बढ़कर 21,121.22 करोड़ रुपए रहा, जो वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में 19,160.44 करोड़ रुपए था। 

बैंक की कुल आय बढ़कर 1.43 लाख करोड़ रुपए हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 1.35 लाख करोड़ रुपए थी। वहीं, इस दौरान कुल खर्च बढ़कर 1.10 लाख करोड़ रुपए हो गया, जो 2025-26 की समान अवधि में 1.04 लाख करोड़ रुपए था। बैंक ने बताया कि जून तिमाही में फंसे कर्ज (एनपीए) के लिए प्रावधान घटकर 3,359 करोड़ रुपए रह गया, जो 2025-26 की समान तिमाही में 4,934 करोड़ रुपए था। हालांकि, पिछली तिमाही के 3,140 करोड़ रुपए के मुकाबले यह अधिक रहा। बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (जीएनपीए) 30 जून, 2026 को घटकर 1.47 प्रतिशत रही, जो मार्च अंत में 1.49 प्रतिशत और एक वर्ष पहले 1.83 प्रतिशत थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!