कश्मीर में दो आतंकवादी गिरफ्तार

Edited By Updated: 25 Mar, 2023 02:02 PM

security forces  lashkar e taiba terrorists bandipora  crpf

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने लश्कर-एक-तैयबा के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)...

श्रीनगर:  केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने लश्कर-एक-तैयबा के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने बांदीपोरा के सुमलार क्षेत्र में दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि बांदीपोरा पुलिस ने 14आरआर और सीआरपीएफ की तीसरी बटालियन के साथ मिलकर सुमलार में मछली पालन फार्म के पास नाका चेकिंग के दौरान लश्कर के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से दो चीनी ग्रेनेड बरामद किए।' बांदीपोरा थाने में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!