Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे खतरों भरें... चक्रवाती तूफान मचाएगा कहर! इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Edited By Updated: 26 Nov, 2025 09:05 PM

senyar rising in the indian ocean coastal states on high alert

हिंद महासागर के ऊपर बन रहा लो-प्रेशर सिस्टम अब तेजी से मजबूत होते हुए चक्रवाती तूफान में बदल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि इसका असर मलक्का स्ट्रेट, बंगाल की खाड़ी और दक्षिण भारत के कई इलाकों में पहले से महसूस किया जा रहा है। तूफान ‘सेन्यार’ की...

नेशनल डेस्क: हिंद महासागर के ऊपर बन रहा लो-प्रेशर सिस्टम अब तेजी से मजबूत होते हुए चक्रवाती तूफान में बदल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि इसका असर मलक्का स्ट्रेट, बंगाल की खाड़ी और दक्षिण भारत के कई इलाकों में पहले से महसूस किया जा रहा है। तूफान ‘सेन्यार’ की आशंका को देखते हुए अधिकारी अलर्ट पर हैं और तटीय समुदायों व मछुआरों को चेतावनी जारी की गई है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार सिस्टम पूरी तरह एक शक्तिशाली साइक्लोन में बदलने की कगार पर है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में लगातार तेज बारिश जारी है, जबकि तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और लक्षद्वीप के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

अंडमान सागर, मलक्का स्ट्रेट और बंगाल की खाड़ी में समुद्री स्थिति बेहद खराब है, जिसके चलते मछुआरों को समंदर में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि हालात सामान्य होने तक नावों और छोटे जहाज़ों को पानी में उतरने से बचना चाहिए।

दक्षिणी राज्यों पर 72 घंटे तक भारी असर की चेतावनी

अगले चार दिनों यानी 29 नवंबर तक अंडमान और निकोबार में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं तमिलनाडु, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। चक्रवात के असर से अगले 72 घंटे दक्षिण भारत में 65–100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिसके चलते हाई अलर्ट जारी किया गया है।

तमिलनाडु में 26 से 30 नवंबर के बीच भारी बारिश की संभावना जताई गई है। केरल में भी तेज बारिश का अलर्ट है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक बारिश का पूर्वानुमान है। अंडमान व निकोबार में 26 से 29 नवंबर तक भारी वर्षा की चेतावनी पहले ही जारी की जा चुकी है।

तमिलनाडु के छह जिलों में रेड अलर्ट

29 नवंबर (शनिवार) को तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, कुड्डालोर, विल्लुपुरम और चेंगलपट्टू जिलों के साथ-साथ पुडुचेरी और कराईकल में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका पर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 7 से 15 सेमी तक बारिश हो सकती है।

कल्लाकुरिची, अरियालुर, पेरम्बलुर और तंजावुर में भारी से बहुत भारी बारिश, जबकि पुदुक्कोट्टई, तिरुचिरापल्ली, तिरुपत्तूर, वेल्लोर, धर्मपुरी और सलेम जिलों में भी भारी वर्षा के संकेत हैं। कुछ क्षेत्रों में 12 से 20 सेमी तक अत्यधिक वर्षा हो सकती है।

तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं रामनाथपुरम, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर और नागपट्टिनम में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

तूफान सेन्यार का मार्ग जैसे-जैसे स्पष्ट होगा, स्थिति और अधिक चिंताजनक हो सकती है- इसलिए सभी तटीय जिलों में निगरानी और चेतावनी व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!