बीच सड़क में बस का टायर फटा...सामने से आ रही दो कारों को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत

Edited By Updated: 24 Dec, 2025 10:23 PM

seven people died in a road accident

तमिलनाडु के कुड्डालोर में बुधवार को एक सरकारी बस की दो वाहनों से भिड़ंत की घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।

नेशनल डेस्कः तमिलनाडु के कुड्डालोर में बुधवार को एक सरकारी बस की दो वाहनों से भिड़ंत की घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि टायर फटने के कारण बस विपरीत दिशा की ओर चली गई थी। 

तिरुचिराप्पल्ली से चेन्नई जा रही राज्य सरकार की एक बस बुधवार को टायर फटने के कारण डिवाइडर तोड़कर विपरीत लेन में चली गई और सामने से आ रहे वाहनों से टकरा गई। 

जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "चेन्नई से तिरुचिरापल्ली की ओर जा रही दो गाड़ियों (एक एसयूवी और एक कार) से बस की भिड़ंत हो गई। दोनों गाड़ियों में सवार सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!