अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण से की मुलाकात

Edited By Updated: 19 Jan, 2025 03:15 AM

shah met chief minister n chandrababu naidu and deputy cm pawan kalyan

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री के पवन कल्याण के साथ नायडू के आवास पर बैठक की।

विजयवाड़ाः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री के पवन कल्याण के साथ नायडू के आवास पर बैठक की। 

अमित शाह गन्नवरम हवाई अड्डे से यहां निकट ताडेपल्ली स्थित चंद्रबाबू नायडू के आवास पर गए, जहां उन्होंने नायडू और पवन कल्याण के साथ बैठक की। समझा जाता है कि उन्होंने राज्य के विकास के साथ-साथ राजनीतिक स्थिति से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 

इससे पहले अमित शाह का भाजपा सांसद और राज्य भाजपा अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी, आईटी मंत्री नारा लोकेश, कृषि मंत्री के अत्चन्नायडू और कई अन्य भाजपा, टीडीपी और जेएसपी नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अमित शाह और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 19 जनवरी को यहां निकट कोंडापावुलुरू गांव में एनडीआरएफ के 20वें स्थापना दिवस में भाग लेंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!