Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, बाजार में मचा हड़कंप, देखें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

Edited By Updated: 16 Feb, 2026 12:36 PM

sharp fall in gold and silver prices gold silver price crash

देश के सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 1,450 रुपये टूटकर 1,55,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2,37,880 रुपये प्रति किलो पर आ गई। MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी दिखी।...

नेशनल डेस्कः देश के सर्राफा बाजार में आज कीमती धातुओं में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों और खरीदारों के बीच हलचल बढ़ गई है। खुदरा बाजार से लेकर MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक दामों में नरमी का रुख बना हुआ है।

सोने के दाम में नरमी

रिटेल मार्केट में 24 कैरेट सोना 1,450 रुपये टूटकर 1,55,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यह करीब 0.93 फीसदी की गिरावट है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,42,148 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चांदी में बड़ी गिरावट

चांदी की कीमतों में आज तेज गिरावट देखने को मिली। 999 फाइन चांदी 2,37,880 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। बीते कारोबारी दिन की तुलना में इसमें 3.3 फीसदी यानी 8,180 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले एक सप्ताह में चांदी करीब 9.81 फीसदी टूट चुकी है, जिससे बाजार में दबाव का माहौल बना हुआ है।

एक साल में शानदार रिटर्न

हालांकि आज गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन लंबी अवधि में सोना और चांदी ने निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिया है। एक वर्ष पहले 24 कैरेट सोना 84,880 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1,55,070 रुपये हो गया है। इस तरह इसमें करीब 82.69 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है।
इसी तरह चांदी भी एक साल पहले 95,980 रुपये प्रति किलो थी, जो अब 2,37,880 रुपये प्रति किलो पर पहुंच चुकी है। यानी इसमें लगभग 147.84 फीसदी की तेजी आई है।

MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने-चांदी के भाव कमजोर रहे। MCX पर सोना 1,54,755 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें 1,140 रुपये की गिरावट आई है। वहीं चांदी 2,36,853 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव का रुख दिखाई दे रहा है। अमेरिकी कॉमेक्स (US Comex) पर सोना 5,010.80 डॉलर प्रति औंस और चांदी 75.26 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!