झारखंड के निर्माण में शिबू सोरेन की ऐतिहासिक भूमिका को देश कभी नहीं भूलेगा: राहुल गांधी

Edited By Updated: 04 Aug, 2025 11:59 AM

shibu soren s role in the creation of jharkhand will always be remembered rahul

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक श्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन आदिवासी समुदायों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित किया। झारखंड...

नेशनल डेस्क: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक श्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन आदिवासी समुदायों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित किया। झारखंड राज्य के निर्माण में उनकी अहम भूमिका को देश हमेशा स्मरण करेगा। शिबू सोरेन का सोमवार को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'एक्स' पर शोक संदेश साझा करते हुए लिखा, "झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री शिबू सोरेन जी के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ है। उन्होंने आदिवासी समाज की बुलंद आवाज़ बनकर उनके हक़ और अधिकारों की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया। झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी।" उन्होंने कहा, "मैं श्री हेमंत सोरेन जी, पूरे सोरेन परिवार और गुरुजी के सभी अनुयायियों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।"

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!