डिप्लोमेसी का 'महा-शतक': 12 साल में PM मोदी की 100वीं विदेश यात्रा; अब तक 78 देशों का कर चुके हैं दौरा

Edited By Updated: 15 Jun, 2026 11:46 PM

pm modi s 100th foreign visit in 12 years

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फ्रांस और स्लोवाकिया की जारी एक सप्ताह लंबी यात्रा प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद उनकी 100वीं विदेश यात्रा है।

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फ्रांस और स्लोवाकिया की जारी एक सप्ताह लंबी यात्रा प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद उनकी 100वीं विदेश यात्रा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री के रूप में मोदी की पहली विदेश यात्रा 15 से 16 जून, 2014 तक भूटान की थी। उनकी दूसरी विदेश यात्रा उसी वर्ष 13 से 17 जुलाई तक ब्राजील की थी, जहां उन्होंने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। मोदी ने 26 मई, 2014 को भारत के प्रधानमंत्री का पद संभाला था और इसके बाद वह 2019 तथा 2024 में फिर से निर्वाचित हुए।

पीएमओ की वेबसाइट के अनुसार, अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री के रूप में मोदी अब तक 78 देशों की यात्रा कर चुके हैं। अपने पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने कुल 49 विदेश यात्राएं की थीं। दूसरे कार्यकाल में मोदी की पहली विदेश यात्रा 8 से 9 जून, 2019 तक मालदीव और श्रीलंका की थी। अपने दूसरे कार्यकाल में मोदी ने कुल 27 विदेश यात्राएं कीं। तीसरे कार्यकाल में मोदी की पहली विदेश यात्रा 13 से 14 जून, 2024 तक इटली की थी।

उनकी पिछली विदेश यात्रा 15 से 20 मई तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की थी। प्रधानमंत्री की वर्तमान विदेश यात्रा 13 जून को शुरू हुई थी और 18 जून को समाप्त होगी। यह उनके तीसरे कार्यकाल की अब तक की 24वीं विदेश यात्रा है। मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर गए हैं, जहां वह जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और विभिन्न द्विपक्षीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विश्व नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!