स्कूप व्हूप के को-फाउंडर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप

Edited By Updated: 12 Apr, 2017 11:08 PM

skupupo co founder accused of sexually assaulting

न्यूज पोर्टल स्कूपव्हूप की एक पूर्व कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि ऑनलाइन समाचार पोर्टल के सह-संस्थापक ने उसका यौन उत्पीडऩ किया। यह...

नई दिल्ली : न्यूज पोर्टल स्कूपव्हूप की एक पूर्व कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि ऑनलाइन समाचार पोर्टल के सह-संस्थापक ने उसका यौन उत्पीडऩ किया। यह आरोप टीएफएफ के अरुणाभ कुमार पर मुंबई पुलिस द्वारा इसी तरह के आरोपों पर मामला दर्ज किए जाने के कुछ ही हफ्ते बाद लगाया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वसंतकुंज (दक्षिण) थाना द्वारा दायर शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि समाचार पोर्टल के सह-संस्थापक सुपर्ण पांडेय ने उन्हें अनुचित तरीके से छुआ और उन्हें प्रणय निवेदन वाले कुछ सांकेतिक वीडियो भी भेजे।

अधिकारी ने कहा कि पांडेय के खिलाफ यौन उत्पीडऩ, महिला का शील भंग करने के लिए शब्दों या भंगिमा का इस्तेमाल और आपराधिक धमकी को लेकर मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कार्यालय प्रशासन ने उनकी अर्जी को नहीं सुना। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। एक आधिकारिक वक्तव्य में स्कूपव्हूप ने कहा, ‘‘हम पुलिस को मामले में निष्पक्ष जांच करने के लिए पूरा सहयोग दे रहे हैं।’’

वक्तव्य में कहा गया है, ‘‘स्कूपव्हूप कार्यस्थल पर किसी भी तरह के उत्पीडऩ की जोरदार निंदा करता है। हम अपने सभी कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करने की दिशा में काम करते हैं और उत्पीडऩ की किसी भी शिकायत को गंभीरता से लेते हैं। हम जांच के निष्कर्षों को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और दोषी पाए जाने पर जरूरी कार्रवाई करेंगे।’’ मामले की स्कूपव्हूप की आंतरिक शिकायत समिति भी जांच कर रही है।

पिछले महीने, एक महिला का अनाम ब्लॉग पोस्ट वाइरल हुआ था। महिला ने वाइरल फीवर के सीईआे अरुणाभ कुमार पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया था जब उसने फर्म में 2014 से 2016 के बीच काम किया था। कुछ अन्य महिलाओं ने भी इसी तरह के आरोप लगाए थे। कुमार के खिलाफ यौन उत्पीडऩ के दो मामले मुंबई में दो अलग-अलग थानों में दर्ज किए गए थे। इनमें से एक मामला टीवीएफ की एक पूर्व कर्मचारी की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!