स्मृति ईरानी ने शेयर की अपने बचपन की फोटो, लिखा-  'डोंट एंग्री मी लुक'

Edited By Updated: 01 Dec, 2020 03:09 PM

smriti irani shared her childhood photo

केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपने फैंस और समर्थकों के साथ अपनी फोटो और संदेश शेयर करती रहती हैं। मंगलवार को भी उन्होंने इंस्‍टाग्राम पर अपने फैंस के साथ अपनी बचपन की एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो के साथ...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपने फैंस और समर्थकों के साथ अपनी फोटो और संदेश शेयर करती रहती हैं। मंगलवार को भी उन्होंने इंस्‍टाग्राम पर अपने फैंस के साथ अपनी बचपन की एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा 'डोंट एंग्री मी लुक'। स्मृति ईरानी ने अपनी बचपन और दूसरी संसद की कार्यवाही के समय की अपनी फोटो क्लब करके शेयर की है। दोनों फोटो में स्मृति के चेहरे पर गुस्सा नजर आ रहा है। स्‍मृत‍ि ईरानी ने फोटो के साथ में लिखा है '#taazatuesdays के शुभ अवसर पर डोंट एंग्री मी लुक शेयर कर रही हूं। स्‍मृति ने लिखा कि हम भले ही कितने बड़े हो जाएं लेकिन हाव भाव नहीं बदलते।

PunjabKesari

फैंस को स्मृति की यह फोटो काफी पंसद आ रही है। बता दें कि कुछ समय पहले स्मृति कोरोना की चपेट में आ गई थीं तब उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी और लिखा था कि- 'यह मेरे लिए काफी अजीब है कि मैं इस ऐलान के लिए कोई शब्‍द खोजूं, इसलिए मैं इसे सादगी भरा रखती हूं। मैं covid-19 पॉजिटिव पाई गई हूं, साथ ही उन लोगों से जल्‍द ही अपना टेस्‍ट कराने का आग्रह करती हूं, जो मेरे संपर्क में आए थे।' स्मृति एकता कपूर के साथ भी अपनी पुरानी यादों को कई बार इंस्टा स्टोरी में शेयर कर चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!