यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गाया ‘जन गण मन’... भड़क गई शहबाज सरकार, 4 स्टूडेंट्स को निकाला

Edited By Updated: 14 Feb, 2026 09:14 PM

students sang  jana gana mana  at the university  shahbaz government got angry

Pakistan के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के चरसड्डा स्थित Bacha Khan University में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद विवाद खड़ा हो गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने फार्मेसी विभाग के चार छात्रों को अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित कर दिया है।

नेशनल डेस्क : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के चरसड्डा स्थित Bacha Khan University में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद विवाद खड़ा हो गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने फार्मेसी विभाग के चार छात्रों को अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित कर दिया है।

युवा महोत्सव के दौरान हुआ कार्यक्रम

विश्वविद्यालय में 12 से 15 फरवरी 2026 तक यूथ फेस्टिवल आयोजित किया गया था। इसी क्रम में 12 फरवरी को फार्मेसी विभाग के कुछ छात्रों ने संगीत प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान थर्ड ईयर के छात्र जिब्रान रियाज ने भारतीय राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ गाया। उनके साथ फोर्थ ईयर के छात्र सैयद रियाज अहमद भी मौजूद थे। कार्यक्रम का वीडियो बाद में छात्रों के बीच प्रसारित हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद

वीडियो सोशल मीडिया और कैंपस में फैलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ छात्रों ने इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की समीक्षा की।

विश्वविद्यालय का पक्ष

प्रशासन ने बयान जारी कर कहा कि संबंधित छात्रों ने संस्थान और हॉस्टल के नियमों का उल्लंघन किया है। आरोप है कि उनकी प्रस्तुति से परिसर में असहज स्थिति बनी और अनुशासन प्रभावित हुआ। कार्रवाई के तहत थर्ड ईयर के जिब्रान रियाज, फोर्थ ईयर के सैयद रियाज अहमद तथा सेकेंड ईयर के बशीर खान और मुराद खान को विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया गया।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!