Edited By SHUKDEV PRASAD,Updated: 26 Feb, 2026 06:45 PM

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) में बड़ा बदलाव हुआ है। 26 फरवरी 2026 को हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
नेशनल डेस्क: नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) में बड़ा बदलाव हुआ है। 26 फरवरी 2026 को हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। यह फैसला सभी वरिष्ठ नेताओं की सहमति से लिया गया। बैठक में पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने समर्थन दिया।
गौरतलब है कि 28 जनवरी 2026 को प्लेन हादसे में अजित पवार के निधन के बाद पार्टी के सामने नेतृत्व को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। नेताओं का कहना है कि यह पार्टी के लिए बड़ा झटका था। अब सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में संगठन को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है। Sunetra Pawar महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम भी हैं और वे NCP की पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी हैं। इससे पहले वे राज्यसभा सांसद भी रह चुकी हैं।
पार्टी के वरिष्ठ नेता Praful Patel ने कहा कि अजित पवार ने पार्टी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी और अब सुनेत्रा पवार उसी दिशा में काम करेंगी। सूत्रों के अनुसार, उनके बेटे Parth Pawar को भी जल्द अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होने वाले हैं, ऐसे में उन्हें राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा भी तेज है। पार्टी का कहना है कि यह फैसला संगठन में एकता और नई शुरुआत का संकेत है।