Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Dec, 2017 07:57 AM
उत्तर प्रदेश के आगरा में सफेद संगमरमर से निर्मित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल दूसरा सर्वश्रेष्ठ यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह बात एक नए सर्वेक्षण में सामने आई है। प्रतिवर्ष 80 लाख लोग स्मारक को देखने आते हैं जिसका
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के आगरा में सफेद संगमरमर से निर्मित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल दूसरा सर्वश्रेष्ठ यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह बात एक नए सर्वेक्षण में सामने आई है। प्रतिवर्ष 80 लाख लोग स्मारक को देखने आते हैं जिसका निर्माण मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में करवाया था। इसे कंबोडिया के अंकोरवाट के बाद दूसरा स्थान दिया गया है।
सर्वेक्षण ऑनलाइन यात्रा पोर्टल ट्रिप एडवाइजर द्वारा करवाया गया है। इस सर्वेक्षण में पूरे विश्व में पर्यटकों द्वारा मूल्यांकित किए गए यूनेस्को सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर स्थलों को सूचीबद्ध किया गया है। इसमें अंकोरवाट की निर्माण प्रक्रिया एवं इतिहास के बारे में दिलचस्प तथ्यों का ब्यौरा है। सर्वेक्षण में अन्य लोकप्रिय स्थलों में चीन की दीवार शामिल है। वहीं दक्षिण अमरीका में पेरू स्थित माचू पिचू चौथा स्थान मिला है।