क्या विजय थलपति बनेंगे देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री? बैंकों में कितना है कैश और सोना-चांदी, दौलत जानकार रह जाएंगे हैरान

Edited By Updated: 04 May, 2026 02:00 PM

vijay thalapathy  vijay thalapathy networth tamil nadu tvk party

Vijay Thalapathy: तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां साउथ के सुपरस्टार विजय थलपति की नई राजनीतिक पार्टी शुरुआती रुझानों में बंपर जीत दर्ज करते नज़र आ रही है। ऐसी चर्चा है कि अगर गठबंधन की स्थिति बनती है तो वे राज्य...

Vijay Thalapathy: तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां साउथ के सुपरस्टार विजय थलपति की नई राजनीतिक पार्टी शुरुआती रुझानों में बंपर जीत दर्ज करते नज़र आ रही है। ऐसी चर्चा है कि अगर गठबंधन की स्थिति बनती है तो वे राज्य के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इसी संभावना के बीच उनकी भारी-भरकम संपत्ति ने भी सुर्खियां बटोर ली हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि तमिलनाडु में कोई भी पार्टी बहुमत के आंकड़े को पार नहीं कर पाई लेकिन अब कयास लगाए जा रहे है कि AIDMK और TVK मिलकर सरकार बना सकते हैं। जिसकी अगुवाई TVK के प्रमुख थलप​ति विजय कर सकते हैं। यानि राज्य को अगले मुख्यमंत्री विजय थलप​ति हो सकते हैं।

विजय थलपति की कुल संपत्ति
चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार विजय थलपति की कुल संपत्ति करीब 650 करोड़ रुपये के आसपास बताई गई है, जिससे वह देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों में शामिल हो सकते हैं। उनकी कुल संपत्ति में बड़ी हिस्सेदारी चल और अचल संपत्तियों की है, जिसमें बैंक बैलेंस, निवेश, जमीन और रियल एस्टेट शामिल हैं।

1.20 करोड़ रुपये का सोना 
सोना-चांदी और कीमती वस्तुओं की बात करें तो उनके पास लगभग 1.20 करोड़ रुपये का सोना और करीब 15 लाख रुपये की चांदी मौजूद है। वहीं उनकी पत्नी के पास भी बड़ी मात्रा में सोना और चांदी है, जिसमें करीब 3132 ग्राम सोना शामिल है जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है। इसके अलावा उनकी पत्नी के नाम पर 134.91 कैरेट का हीरा भी दर्ज है जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक विजय और उनके परिवार के बैंक खातों में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा हैं। इसके अलावा शेयर बाजार और बॉन्ड्स में भी उनका निवेश है, हालांकि यह comparatively कम बताया गया है। उनके पास सोना, चांदी और हीरे जैसी कीमती वस्तुएं भी बड़ी मात्रा में मौजूद हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है।

अचल संपत्ति भी बेशुमार
अचल संपत्ति की बात करें तो इस मामले में भी विजय काफी मजबूत स्थिति में हैं। एफिडेविट के आंकड़ों के अनुसार, उनके पास कृषि भूमि, गैर-कृषि भूमि, कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी का बड़ा पोर्टफोलियो है। कृषि भूमि की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है, जबकि गैर-कृषि भूमि की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है। कमर्शियल प्रॉपर्टी की वैल्यू लगभग 83 करोड़ रुपये और रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की कीमत 117 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। उनकी पत्नी के नाम भी लगभग 2.5 करोड़ रुपये की रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी दर्ज है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!