शुरुआती रुझानों में कांग्रेस की बढ़त देख बोले शशि थरूर- अब प्राथमिकता केरल का सुधार करना है

Edited By Updated: 04 May, 2026 10:47 AM

shashi tharoor calls for kerala revival as congress leads election trends

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और यूडीएफ (UDF) के शानदार प्रदर्शन के बीच वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने राज्य की भविष्य की दिशा को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोमवार सुबह जारी मतगणना में कांग्रेस नीत गठबंधन को बढ़त मिलता देख थरूर ने कहा...

नेशनल डेस्क: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और यूडीएफ (UDF) के शानदार प्रदर्शन के बीच वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने राज्य की भविष्य की दिशा को लेकर बड़ा बयान दिया है। सोमवार सुबह जारी मतगणना में कांग्रेस नीत गठबंधन को बढ़त मिलता देख थरूर ने कहा कि अब समय आ गया है कि केरल में सरकार और नीतियों, दोनों में बदलाव कर राज्य का सुधार किया जाए।

ये भी पढ़ें- Tamilnadu Election Results 2026: तमिलनाडु में 'थलापति' का जलवा, शुरुआती रुझानों  में TVK ने किया धमाका, रुझानों में बनी सबसे बड़ी पार्टी

केरल को 'इन्वेस्टमेंट हब' बनाने पर दिया ज़ोर

समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए शशि थरूर ने राज्य की मौजूदा आर्थिक स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अभी सबसे महत्वपूर्ण यह है कि सरकार बदले और नीतियां बदलें ताकि केरल का विकास फिर से पटरी पर आ सके। थरूर ने कहा कि वे केरल को निवेश के लिए एक सुरक्षित ठिकाना (Investment Haven) बनाना चाहते हैं, ताकि युवाओं के लिए रोजगार पैदा हो सकें। उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि अवसरों की कमी के कारण राज्य के युवा बाहर पलायन कर रहे हैं। नई सरकार का लक्ष्य इस पलायन को रोकना होगा।

ये भी पढ़ें- Election अधिकारी का बड़ा बयान- Election Results के बाद बंगाल में नहीं होगा जीत का जश्न

रुझानों में कांग्रेस और UDF का दबदबा

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 140 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल निर्णायक बढ़त की ओर हैं। कांग्रेस अकेले 49 सीटों पर आगे चल रही है। सत्ताधारी माकपा (CPI-M) फिलहाल पिछड़ती नजर आ रही है और केवल 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। पूरे गठबंधन (UDF) की बात करें तो वह 70 से अधिक सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत के करीब दिख रहा है।

प्रमुख सीटों की स्थिति

इरिककूर (Irikkur) सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सजीव जोसेफ 5,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरी ओर, माकपा के गढ़ माने जाने वाले पय्यानूर, कल्लियासेरी और थलासेरी में वामपंथी उम्मीदवार 5,000 से 6,000 वोटों के अंतर से आगे हैं।

मतगणना की प्रक्रिया

राज्य के सभी 140 निर्वाचन क्षेत्रों में डाक मतपत्रों (Postal Ballots) के बाद अब EVM की गिनती तेजी से चल रही है। चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर हर राउंड के नतीजे रियल-टाइम में अपडेट किए जा रहे हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!