तमिलनाडु चुनाव 2026: थलपति विजय दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव, उम्मीदवारों के नाम के साथ 'सीटी' चुनाव चिह्न का किया ऐलान

Edited By Updated: 29 Mar, 2026 12:41 PM

tamil nadu elections 2026 thalapathy vijay to contest from two seats

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख विजय ने रविवार को 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए हुंकार भर दी है। विजय ने न केवल अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की बल्कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन और जनता के...

Tamil Nadu Assembly Elections 2026 : दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के प्रमुख विजय ने रविवार को 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए हुंकार भर दी है। विजय ने न केवल अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की बल्कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन और जनता के प्रति जवाबदेही का बड़ा वादा भी किया।

दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे विजय

राजनीति के मैदान में उतरने के बाद विजय ने साफ कर दिया है कि वह मोर्चे से नेतृत्व करेंगे। विजय ने घोषणा की है कि वह त्रिची ईस्ट (Trichy East) और चेन्नई की पेरम्बूर (Perambur) सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने जनता से अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न 'सीटी' (Whistle) को वोट देने की अपील की है।

जनता से किए गए बड़े वादे 

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विजय ने सीधे तौर पर मतदाताओं के दिलों को छूने की कोशिश की। उन्होंने कहा जीत के बाद मैं वादा करता हूं कि हम सार्वजनिक धन का दुरुपयोग नहीं करेंगे और न ही भ्रष्टाचार को पनपने देंगे। विजय ने राज्य को नशामुक्त बनाने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी केवल लोगों के लिए है और हमेशा उनके हितों की रक्षा करेगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में खूनी वारदात: मां के सामने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, अवैध संबंधों के शक में बेटे ने किया हमला

उम्मीदवारों का चयन: आम आदमी पर भरोसा

विजय ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को "जनता का असली रक्षक" बताया। उन्होंने कहा कि उनके प्रत्याशी बड़े अमीर या बाहुबली नहीं हैं बल्कि साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं जो आम आदमी के संघर्ष को समझते हैं।

विजय का बयान 

एक विधायक (MLA) को सिर्फ अनुभव के भरोसे नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसमें ईमानदारी और जिम्मेदारी होनी चाहिए। मैंने हर उम्मीदवार को बहुत सोच-समझकर चुना है।

DMK और स्थापित दलों को चुनौती

विजय की इस एंट्री ने तमिलनाडु की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK और अन्य स्थापित दलों को सीधे निशाने पर लिया है। सुशासन, युवाओं को अवसर और जन-कल्याण के वादों के साथ विजय ने जनता से "सिर्फ एक मौका" मांगा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!