4 दिन से कॉल कर रहा हूं, आई क्यों नहीं...वैलेंटाइन डे पर टीचर ने 9वीं की छात्रा को किया प्रपोज

Edited By Updated: 16 Feb, 2026 11:56 PM

teacher proposes to 9th grade student on valentine s day

महाराष्ट्र के महाराष्ट्र राज्य के सतारा जिले के कराड तालुका से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के महाराष्ट्र राज्य के सतारा जिले के कराड तालुका से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मलकापुर सिटी के एक स्कूल में वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) के दिन एक शिक्षक ने अपनी ही 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की और उसे प्रपोज किया। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रशासन और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्लासरूम से बाहर बुलाकर की गलत हरकत

घटना 14 फरवरी की सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि संबंधित शिक्षक ने उसे क्लासरूम से बाहर बुलाया। छात्रा अपनी तीन सहेलियों के साथ बाहर आई, लेकिन शिक्षक ने बाकी तीनों को वापस क्लास में भेज दिया और उसे अकेले रोक लिया। छात्रा का आरोप है कि शिक्षक ने उसका हाथ पकड़ लिया और कहा, “मैं तुम्हें चार दिन से फोन कर रहा हूं, तुम क्यों नहीं आईं? तुम सुबह 3 बजे व्हाट्सएप पर ऑनलाइन क्यों रहती हो? मैं तुमसे प्यार करता हूं।” इस तरह की बातों और हरकत से छात्रा बेहद घबरा गई।

छात्रा ने दिखाई हिम्मत

डरी हुई छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह अपना हाथ छुड़ाया और तुरंत क्लासरूम की ओर भाग गई। बाद में उसने पूरी घटना अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को बताई। मामले की गंभीरता को समझते हुए परिजन उसे तुरंत पुलिस स्टेशन लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

कराड सिटी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज

पीड़ित छात्रा की शिकायत के आधार पर कराड सिटी पुलिस स्टेशन में आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार के आरोप में रविवार को प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। स्कूल प्रशासन से भी पूछताछ की जा रही है और घटना के समय मौजूद लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।

शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था और स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान होना चाहिए, लेकिन ऐसी घटनाएं भरोसे को कमजोर करती हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!