Gold-Silver Crash: वैलेंटाइन डे पर सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 20 हजार टूटी

Edited By Updated: 14 Feb, 2026 06:46 AM

big in gold and silver prices on valentine s day

वैलेंटाइन डे के मौके पर सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का रुख है, तो दूसरी ओर स्थानीय बाजार में चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इससे निवेशक और खरीदार दोनों...

नेशलन डेस्कः वैलेंटाइन डे के मौके पर सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एक तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का रुख है, तो दूसरी ओर स्थानीय बाजार में चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। इससे निवेशक और खरीदार दोनों हैरान हैं।

चांदी 20 हजार रुपये टूटी

आज चांदी की कीमत ₹2,80,000 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। जबकि कल इसका भाव ₹3,00,000 प्रति किलोग्राम था। यानी एक ही दिन में चांदी के दाम में करीब ₹20,000 की गिरावट आई है। इस बड़ी गिरावट से सर्राफा बाजार में हलचल मच गई है।

उत्तर प्रदेश के शहरों में सोने का ताजा भाव

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी और आगरा समेत कई शहरों में 14 फरवरी 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,50,990 प्रति 10 ग्राम हो गई है।

अगर आप 22 कैरेट सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसका भाव आज ₹1,43,800 प्रति 10 ग्राम है। आज सोने के दाम में भी कमी देखी गई है, जिससे खरीदारी का अच्छा मौका माना जा रहा है।

कीमतों में उतार-चढ़ाव क्यों?

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में तेजी सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में सकारात्मक निवेश के कारण आई है।

बाजार की नजर अमेरिका की नीतियों पर भी है। खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को लेकर चेतावनियों और टैरिफ (शुल्क) से जुड़े मामलों पर संभावित फैसलों का असर भी सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। निवेशक अनिश्चित माहौल में जोखिम से बचने के लिए सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं।

ध्यान देने वाली बात

ये सभी कीमतें अनुमानित हैं। अलग-अलग शहरों और दुकानों में रेट में थोड़ा अंतर हो सकता है। यह जानकारी 13 फरवरी 2026 को अपडेट की गई थी, इसलिए मौजूदा बाजार में कीमतें थोड़ी बदल भी सकती हैं। निवेश या खरीदारी करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर से ताजा भाव जरूर जांच लें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!