'भाजपा यदि जनता से किए अपने वादे पूरे नहीं करती है तो टीम अन्ना उसके खिलाफ प्रदर्शन शुरू करेगी'

Edited By Updated: 10 Nov, 2022 10:49 PM

team anna will protest if bjp doesn t keep promises

अन्ना हजारे की सचिव कल्पना इनामदार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर भाजपा 2014 के बाद जनता से किए अपने वादे पूरे नहीं करती है तो टीम अन्ना उसके खिलाफ प्रदर्शन शुरू करेगी।

नेशनल डेस्क : अन्ना हजारे की सचिव कल्पना इनामदार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर भाजपा 2014 के बाद जनता से किए अपने वादे पूरे नहीं करती है तो टीम अन्ना उसके खिलाफ प्रदर्शन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रचंड बहुमत दिया था, लेकिन यह सत्ता में आने पर अपने वादे पूरे करने में विफल रही है।

इनामदार ने यहां राष्ट्रीय किसान मंच द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भ्रष्टाचार और असमानताओं के जाल में फंसी जनता ने वर्ष 2011 और उसके बाद हुए अन्ना के सभी आंदोलन में उनका साथ दिया था और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर भाजपा को बहुमत के साथ सत्ता सौंपी। उन्होंने कहा कि लेकिन भाजपा के पिछले आठ साल के कार्यकाल में देश की ग्रामीण इलाकों की हालत और भी लचर हो गयी है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार बढ़ा है, उद्योगपति गांवों की सम्पदा को लूट रहे हैं और सरकार मौन है।

इनामदार ने कहा कि अन्ना हजारे द्वारा कई बार पत्र लिखने के बावजूद केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार का वादे के मुताबिक योजनाओं को जमीन पर नहीं उतारना समझ से परे है। उन्होंने कहा ''अगर जल्द ही मोदी सरकार ने चुनाव से पहले किए गए वादों को पूर्ण करने की तरफ़ कदम ना उठाया तो फिर से अन्ना टीम जनता को जागरुक करके भाजपा को सरकार से हटाने का काम करेगी।'' राष्ट्रीय किसान मंच के अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने इस मौके पर कहा कि धर्म के नाम पर लोगों को लड़ा कर वोट पाना तो आसान है मगर उन्हीं लोगों के लिए ज़मीन पर काम करना भाजपा सरकार के वश की बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज देश का किसान और नौजवान हताश, दुखी और मायूस है। इस मौके पर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी कमल टावरी ने कहा कि सरकार अगर गांवों और देश की संस्कृति को वाकई बचाना चाहती है तो उसे ''गाय और साधु-संतों'' की राजनीति छोड़कर ज़मीन पर काम करना होगा। उन्होंने कहा ''सचाई यह है कि अभी काम शुरू भी नहीं हुआ है।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!