Heavy rain: 21-24 नवंबर तक भारी बारिश की चेतावनी, 6 दिनों के बाद IMD ने दी 3 डिग्री तापमान गिरने की चेतावनी

Edited By Updated: 21 Nov, 2025 10:50 AM

temperatures down cold wave winter season  cold weather south india andaman

उत्तर भारत के लोग जल्द ही बढ़ती ठंड का सामना कर सकते हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले सप्ताह के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे सर्दी और बढ़ेगी। वहीं, दक्षिण भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मौसम...

नई दिल्ली: उत्तर भारत के लोग जल्द ही बढ़ती ठंड का सामना कर सकते हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले सप्ताह के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे सर्दी और बढ़ेगी। वहीं, दक्षिण भारत और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मौसम अस्थिर रहने वाला है और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति में

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर लगातार बहुत खराब बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का AQI आज भी 381 पर बना हुआ है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मौसम में घर के अंदर ही रहना और मास्क का इस्तेमाल करना जरूरी है।

उत्तर और मध्य भारत: तापमान में गिरावट का दौर

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों का तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन अगले 6 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी जा सकती है। सेंट्रल इंडिया में न्यूनतम तापमान में अगले 4 दिनों के दौरान हल्की वृद्धि (2-4 डिग्री सेल्सियस) हो सकती है, इसके बाद स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

पश्चिम भारत: ठंड में हल्की राहत, बाद में तापमान स्थिर

पश्चिमी हिस्सों में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। उसके बाद तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। देश के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

दक्षिण और द्वीपीय क्षेत्र: भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी के साउथ-ईस्ट हिस्से में 22 नवंबर के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद 24 नवंबर को सेंट्रल बंगाल की खाड़ी में भी दबाव क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।

  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 21-24 नवंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

  • केरल और माहे में 21-23 नवंबर, तमिलनाडु में 21-26 नवंबर तक बारिश के तेज़ और मूसलाधार दौर की संभावना है।

  • तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 26 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने और जरूरी होने पर यात्रा में देरी करने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दी और बारिश दोनों ही इस समय सामान्य से अधिक अस्थिर मौसम की चेतावनी दे रहे हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!