थालापति विजय को मिलने लगी बॉलीवुड से बधाई, इस सुपरस्टार ने भेजा भावुक संदेश

Edited By Updated: 04 May, 2026 05:54 PM

thalapathy vijay has started receiving congratulations from bollywood

तमिलनाडु में TVK की सरकार बनने जा रही है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं समेत सिनेमा जगत में खुशी की लहर दौड रही है। थालापति विजय के घर जश्न का माहौल बन गया है, वहीं साउथ की मशहूर एक्टर त्रिशा कृष्णन भी थालापति को बधाई देने उनके घर पहुंच गई है। वहीं,...

नेशनल डेस्क : तमिलनाडु में TVK की सरकार बनने जा रही है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं समेत सिनेमा जगत में खुशी की लहर दौड रही है। थालापति विजय के घर जश्न का माहौल बन गया है, वहीं साउथ की मशहूर एक्टर त्रिशा कृष्णन भी थालापति को बधाई देने उनके घर पहुंच गई है। वहीं, थालापति की विजय के बाद बॉलीवुड से भी बधाई आनी शुरु हो गई है। बालीवुड के दिग्गज टाइगर श्रॉफ ने थालापति विजय को बधाई देते हुए अपने सोश्ल पर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। 

नई राह की शुरुआत: श्रॉफ

थालापति विजय की जीत के बाद टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया के अकाउंट 'X' पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'थालापति विजय को बधाई। आप पर लोगों का विश्वास देखना अद्भुत है। इस नए अध्याय के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।अब आपके नए राह की शुरुआत हो रही है।' विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेट्ट्री कज़गम (टीवीके) वर्तमान में अकेले चुनाव लड़ रही है और उसने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

TVK को करीब 35 फीसदी वोट

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की अभी तक की मतगणना के हिसाब से अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी 105 सीटों पर आगे है और दो सीट जीत चुकी है। इस चुनाव में पार्टी को अब तक की मतगणना के मुताबिक, 34.72 फीसदी वोट मिले हैं। वहीं डीएमके को सिर्फ 24.16 फीसदी मतदाताओं ने चुना है। वहीं एआईएडीएमके को 21.67 फीसदी वोट मिले हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!