नागपुर में BJP अध्यक्ष का WhatsApp हैक, दोस्तों को भेजे गए 'पैसे भेजो' के मैसेज

Edited By Updated: 29 Apr, 2026 11:45 AM

nagpur bjp president dayashankar tiwari s whatsapp has been hacked

महाराष्ट्र के नागपुर में साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने शहर के पूर्व मेयर और भाजपा के कद्दावर नेता के सोशल मीडिया अकाउंट को ही निशाना बना लिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता दयाशंकर तिवारी ने अपना व्हॉट्सऐप...

BJP Leader WhatsApp Hack : महाराष्ट्र के नागपुर में साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने शहर के पूर्व मेयर और भाजपा के कद्दावर नेता के सोशल मीडिया अकाउंट को ही निशाना बना लिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता दयाशंकर तिवारी ने अपना व्हॉट्सऐप अकाउंट कथित तौर पर हैक होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। 

जैसे ही भाजपा की नागपुर शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी को मंगलवार को इस धोखाधड़ी के बारे में तब पता चला जब उनके एक परिचित को शक हुआ और उन्होंने उन्हें फोन किया। 

PunjabKesari

दोस्तों को भेजे गए 'पैसे भेजो' के मैसेज

हैकर्स ने अकाउंट का एक्सेस मिलते ही तिवारी की कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद कई लोगों को मैसेज भेजना शुरू कर दिया। ठगों ने दयाशंकर तिवारी बनकर लोगों से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने की अपील की।

बता दें कि भाजपा नेता का व्हाट्सऐप अकाउंट कथित तौर पर हैक करने के बाद जालसाजों ने उनके जानकारों को संदेश भेजकर रुपये मांगे थे। इसके बाद तिवारी ने साइबर पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने व्हॉट्सऐप अकाउंट बहाल कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!