केदारनाथ-बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के नाम पर ठाणे की महिला से 54 हजार रुपये की ठगी

Edited By Updated: 16 Apr, 2026 03:59 PM

thane woman duped in the name of kedarnath badrinath helicopter service

महाराष्ट्र के ठाणे की 34 वर्षीय एक महिला से केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बुक करने के दौरान कथित तौर पर 54,000 रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह हाल ही में केदारनाथ यात्रा से जुड़ी...

नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के ठाणे की 34 वर्षीय एक महिला से केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बुक करने के दौरान कथित तौर पर 54,000 रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह हाल ही में केदारनाथ यात्रा से जुड़ी सेवाओं की तलाश कर रही थी और तभी उसे प्रसिद्ध मंदिरों की यात्रा की पेशकश करने वाला एक इंस्टाग्राम संदेश मिला। 

यह भी पढ़ें: Car-Free Travel Destinations: दुनिया की वो 8 जगहें जहां गाड़ियां हैं Ban, यहां साइकिल और घोड़ा-गाड़ी ही है पहचान!

संदेश में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर शिकायतकर्ता से एक व्यक्ति ने बात की और कुल राशि का 50 प्रतिशत अग्रिम भुगतान करने को कहा। पुलिस ने बताया कि इसके बाद महिला ने बैंक ऑफ बड़ौदा के "हिमालय टूर" नामक देहरादून स्थित खाते में 54,000 रुपये भेज दिए। हालांकि, राशि प्राप्त करने के बाद संबंधित व्यक्ति ने न तो बुकिंग की पुष्टि की और न ही पैसे वापस किए।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक! भिवंडी में कूड़े के ढेर में मिला नवजात बच्ची का शव

अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!