62 वर्षीय शख्स की दरिंदगी... नौकरी दिलाने के नाम पर 3 महिलाओं को बंधक बनाकर किया रेप, बनाई अश्लील वीडियो

Edited By Updated: 21 Jul, 2025 07:28 PM

the 62 year old accused did shameful acts with minors

महाराष्ट्र के मुंबई से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 62 साल के शख्स ने नौकरी दिलाने के नाम दो नाबालिग लड़कियों और एक अन्य महिला के साथ दरिंदगी की है। आरोपी ने उनको बंधक बनाया, शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और उनकी अश्लील तस्वीरें...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के मुंबई से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 62 साल के शख्स ने नौकरी दिलाने के नाम दो नाबालिग लड़कियों और एक अन्य महिला के साथ दरिंदगी की है। आरोपी ने उनको बंधक बनाया, शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और उनकी अश्लील तस्वीरें भी खींची। पुलिस ने तीनों पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महाराष्ट्र के एक बीजेपी नेता का करीबी सहयोगी है।

जानिए क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम प्रफुल लोढ़ा है। पीड़ितों की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने नौकरी दिलाने के बहाने दोनों नाबालिग लड़कियों को अपने घर पर बुलाया था। इसके बाद उसने अपने कुछ सहयोगियों के ज़रिए दोनों लड़कियों को घर के अंदर बंधक बना लिया। उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।

वहीं, जब लड़कियों ने शख्स की गंदी हरकतों का विरोध किया तो उसने मारपीट की। फिर उसने लड़कियों की अश्लील तस्वीरें खीची और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। किसी तरह लड़कियां उसके चंगुल से भाग निकली। इतना ही नहीं आरोपी ने ऐसे ही नौकरी के बहाने से एक और महिला के साथ दुष्कर्म किया।

इन मामलों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ एक लैपटॉप, पेन ड्राइव और कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!