आवारा सांड का आतंक, महिला को मारने के लिए बौखलाया, सामने आया घटना का LIVE वीडियो

Edited By Updated: 21 Apr, 2025 10:45 AM

the bull attack in bikaner is an incident of dhobi dhora area

बीकानेर शहर में आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला धोबी धोरा क्षेत्र का है, जहां एक आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एक बाइक सवार युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

नेशनल डेस्क: बीकानेर शहर में आवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला धोबी धोरा क्षेत्र का है, जहां एक आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एक बाइक सवार युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।
 


चलती बाइक पर मारा सीधा वार

जानकारी के मुताबिक युवक बाइक पर सवार होकर जा रहा था और उसी समय एक महिला भी सड़क के किनारे खड़ी थी। तभी अचानक एक सांड ने तेजी से दौड़ते हुए बाइक पर हमला कर दिया। सांड की टक्कर से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और युवक महिला दोनों नीचे गिर पड़े।

गंभीर चोटें आने पर अस्पताल में भर्ती

सड़क पर गिरने से दोनों को गंभीर चोटें आईं। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को संभाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नगर निगम पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई दिनों से आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा हुआ है लेकिन नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। लोगों ने जिम्मेदारों से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाला जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!