Kedarnath Doors Closed: जय भोलेनाथ! बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, गूंजी पूरी घाटी में हर-हर महादेव की गूंज

Edited By Updated: 23 Oct, 2025 09:54 AM

the doors of baba kedarnath were closed

देश की सबसे पवित्र तीर्थयात्राओं में से एक केदारनाथ धाम के कपाट आज भाई दूज के पावन पर्व पर, विधि-विधान और भव्य समारोह के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। सुबह ठीक 8:30 बजे मंदिर के कपाट बंद हुए जिसके बाद बाबा केदार की चल विग्रह पंचमुखी डोली ने...

नेशनल डेस्क। देश की सबसे पवित्र तीर्थयात्राओं में से एक केदारनाथ धाम के कपाट आज भाई दूज के पावन पर्व पर, विधि-विधान और भव्य समारोह के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। सुबह ठीक 8:30 बजे मंदिर के कपाट बंद हुए जिसके बाद बाबा केदार की चल विग्रह पंचमुखी डोली ने अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया।

यह भी पढ़ें: देर रात धड़ाधड़ गोलियों से गूंजा यह राज्य! बड़े एनकाउंटर में मारे गए 4 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर

डोली यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

कपाट बंदी के इस धार्मिक और भावुक क्षण का साक्षी बनने के लिए दस हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ में जमा हुए थे। कपाट बंद होने के बाद सेना के बैंड की भक्तिमय धुन और 'जय बाबा केदार' के गगनभेदी जयघोष के साथ बाबा की पंचमुखी डोली को मंदिर के सभामंडप से बाहर लाया गया। 

PunjabKesari

डोली यात्रा केदारनाथ से शुरू होकर अब ऊखीमठ पहुंचेगी जहां अगले छह माह तक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे। बाबा केदार की डोली के साथ हजारों भक्तों का आस्था का रेला भी ऊखीमठ के लिए रवाना हुआ। इस तरह छह महीने की यात्रा के बाद अब केदारनाथ धाम में दर्शन का सिलसिला थम गया है जो अगले साल अप्रैल-मई में अक्षय तृतीया के आसपास फिर से शुरू होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!