Epstein की काली फाइलों ने हिलाई दुनिया! 4 ताकतवर देशों के दिग्गजों ने गंवाई कुर्सी और भी कई नाम रडार पर

Edited By Updated: 09 Feb, 2026 10:27 AM

the epstein files are a nuclear bomb four governments are in a panic

दशकों तक महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण के आरोपी जेफ्री एपस्टीन के काले साम्राज्य का सच जब फाइलों के रूप में बाहर आया तो दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की सत्ता डगमगा गई। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और नॉर्वे समेत कई देशों में रसूखदार अधिकारियों...

Jeffrey Epstein Files : दशकों तक महिलाओं और नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण के आरोपी जेफ्री एपस्टीन के काले साम्राज्य का सच जब फाइलों के रूप में बाहर आया तो दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की सत्ता डगमगा गई। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और नॉर्वे समेत कई देशों में रसूखदार अधिकारियों और नेताओं के इस्तीफों की झड़ी लग गई है। अमेरिकी न्याय विभाग ने राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी के बाद इन फाइलों को सार्वजनिक किया है।

क्या है एपस्टीन फाइल्स का विस्फोट?

2019 में जेल में एपस्टीन की मौत के बाद उसकी सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल सलाखों के पीछे है लेकिन हाल ही में जारी हुई फाइलों ने दुनिया को चौंका दिया है:

यह भी पढ़ें: Mission Moon: चंद्रमा से मिट्टी लेकर धरती पर लौटेगा भारत! ISRO ने चंद्रयान-4 की तकनीकी जांच में गाड़ा सफलता का झंडा

ब्रिटेन: नैतिकता के नाम पर बड़ा इस्तीफा

ब्रिटेन की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मैकस्वीनी ने पीटर मैंडेलसन को अमेरिका में ब्रिटेन का राजदूत बनाने की सिफारिश की थी। चूंकि मैंडेलसन का नाम एपस्टीन फाइल्स में आया है इसलिए मैकस्वीनी ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ दिया।

नॉर्वे और फ्रांस: राजनयिकों पर गिरी गाज

  • नॉर्वे: यहां की वरिष्ठ राजनयिक मोना जूल ने इस्तीफा दे दिया है। वह इजरायल और ब्रिटेन में नॉर्वे की राजदूत रह चुकी हैं। उन्होंने एपस्टीन मामले में लिए गए कुछ गलत फैसलों की जिम्मेदारी ली है।

  • फ्रांस: पूर्व मंत्री जैक लैंग ने भी एक प्रमुख कल्चरल इंस्टीट्यूट के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें: Bomb Threat: दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

अमेरिका: एफबीआई से लेकर लॉ फर्म तक असर

अमेरिका में भी इस्तीफों का सिलसिला जारी है:

  1. ब्रैड कॉर्प: मशहूर लॉ फर्म के चेयरमैन, जिनका एपस्टीन के साथ ईमेल कनेक्शन मिला।

  2. डैन बोंजिनो: एफबीआई (FBI) के डिप्टी डायरेक्टर, जिन्होंने दिसंबर 2025 में इस्तीफा दिया था।

  3. लैरी समर्स: इन्होंने भी एपस्टीन से कनेक्शन की बात कबूलते हुए अपना पद छोड़ दिया।

  4. स्लोवाकिया: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मिरोस्लाव लाजचाक को भी ईमेल कनेक्शन सामने आने के बाद हटना पड़ा।

यह भी पढ़ें: IMD Rain Warning: मौसम का डबल अटैक! इन राज्यों में भारी बारिश मचाएगी तांडव, बर्फबारी और तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी

क्यों डरी हुई है दुनिया की एलीट क्लास?

ये फाइलें महज कागजात नहीं बल्कि उन रसूखदारों की पोल खोल रही हैं जो एपस्टीन की हाई-प्रोफाइल पार्टियों का हिस्सा थे। पीड़ितों की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद जब ये दस्तावेज सामने आए तो कई देशों के अधिकारियों को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में और भी कई बड़े चेहरों के नाम उजागर हो सकते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!