Edited By Parveen Kumar,Updated: 07 Feb, 2026 07:19 PM

सिक्किम के ग्यालशिंग इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में दहशत फैल गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे था, जिस कारण झटकों का असर...
नेशनल डेस्क : सिक्किम के ग्यालशिंग इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में दहशत फैल गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे था, जिस कारण झटकों का असर आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किया गया।
अचानक आए झटकों के बाद कई लोग एहतियातन घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। हालांकि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, 4.2 तीव्रता का भूकंप आमतौर पर ज्यादा नुकसानदेह नहीं माना जाता, लेकिन पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन जैसी आशंकाओं को देखते हुए सतर्क रहना जरूरी है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने, अफवाहों से बचने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय हेल्पलाइन से संपर्क करने की अपील की है।