Edited By Anu Malhotra,Updated: 09 Feb, 2026 02:05 PM

भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में अपनी मौद्रिक नीति की समीक्षा की और रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बनाए रखा। पिछले साल की तुलना में इसमें 1.25 प्रतिशत की कटौती की गई थी, जिससे अब लोन सस्ते हो गए हैं। हालांकि, एफडी पर मिलने वाले ब्याज की दरें थोड़ी कम...
नेशनल डेस्क: भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में अपनी मौद्रिक नीति की समीक्षा की और रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बनाए रखा। पिछले साल की तुलना में इसमें 1.25 प्रतिशत की कटौती की गई थी, जिससे अब लोन सस्ते हो गए हैं। हालांकि, एफडी पर मिलने वाले ब्याज की दरें थोड़ी कम हुई हैं, लेकिन कुछ बैंक अभी भी आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। इसी कड़ी में, यूको बैंक की नई एफडी स्कीम ने निवेशकों का ध्यान खींचा है।
यूको बैंक अपने ग्राहकों को 2.90 प्रतिशत से लेकर 7.95 प्रतिशत तक की ब्याज दर पर एफडी विकल्प दे रहा है। खासतौर पर, बैंक की 444 दिनों की विशेष एफडी स्कीम में सामान्य ग्राहकों को 6.45%, वरिष्ठ नागरिकों को 6.95%, स्टाफ को 7.45% और रिटायर्ड वरिष्ठ स्टाफ को 7.95% का ब्याज मिलता है। वहीं, 5 साल की एफडी में सामान्य ग्राहकों को 6.00% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.50% ब्याज दर मिल रही है।
अगर आप सामान्य ग्राहक हैं और 5 साल के लिए 1 लाख रुपये यूको बैंक में जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको कुल 1,34,686 रुपये मिलेंगे, जिसमें 34,686 रुपये का निश्चित ब्याज शामिल है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए यही राशि 1,38,042 रुपये, जिसमें 38,042 रुपये का ब्याज शामिल है।
एफडी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको निवेश की पूरी राशि के साथ-साथ ब्याज का निश्चित पैसा भी समय पर मिल जाता है, यानी कोई अनिश्चितता या छुपा नियम नहीं। यह स्कीम उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो सुरक्षित निवेश के साथ अच्छा रिटर्न चाहते हैं।
यूको बैंक की यह एफडी स्कीम उन लोगों के लिए आकर्षक विकल्प बन रही है जो अपनी बचत को सुरक्षित तरीके से बढ़ाना चाहते हैं और तय ब्याज के साथ मैच्योरिटी पर बड़ा रिटर्न पाना चाहते हैं।