विकसित भारत का लक्ष्य और लोकतंत्र की रक्षा, BJYM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में तय हुई आगे की रणनीति

Edited By Updated: 29 Oct, 2026 10:35 PM

the future strategy was decided in the national executive meeting of bjym

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की प्रथम बैठक गुरुवार को नई दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय विस्तार में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में 'विकसित भारत 2047' के रोडमैप और 'लोकतंत्र बचाओ,...

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की प्रथम बैठक गुरुवार को नई दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय विस्तार में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में 'विकसित भारत 2047' के रोडमैप और 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान पर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीयअध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी सहित देशभर से आए युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

PunjabKesari
बैठक के मुख्य सत्र का मार्गदर्शन करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजयुमो की नई टीम को बधाई दी। उन्होंने पार्टी की 40-45 वर्षों की ऐतिहासिक व वैचारिक यात्रा का स्मरण करते हुए कहा कि एक समय था जब पार्टी का विचार जनमानस तक इतने व्यापक रूप से नहीं पहुंचा था, लेकिन आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में भाजपा की जन-कल्याणकारी नीतियां देश के हर कस्बे, गांव और चौपाल तक पहुंच चुकी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने जोर देकर कहा कि आज स्थिति यह है कि जो लोग भाजपा को वोट नहीं भी देते, वे भी यह भली-भांति मानते हैं कि देश को सुरक्षित भविष्य और सही दिशा केवल मोदी जी ही दे सकते हैं।

PunjabKesari
इसी मजबूत नींव पर 'विकसित भारत 2047' का ऐतिहासिक संकल्प टिका है, जिसे साकार करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए नवीन ने कहा कि अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख 'इंडी गठबंधन' और देश-विरोधी ताकतें गहरी हताशा में हैं। ये विभाजनकारी तत्व विदेशी टूलकिट के इशारे पर अराजकता, और संविधान व आरक्षण के नाम पर फेक वीडियो के जरिये भ्रम फैलाकर देश की प्रगति को रोकना चाहते हैं। उन्होंने युवा मोर्चा का आह्वान किया कि वह 'सड़क, सदन और सोशल मीडिया', हर मोर्चे पर मुस्तैदी से खड़ा होकर विपक्ष के इस विघटनकारी नैरेटिव का मुंहतोड़ जवाब दे।

PunjabKesari
विपक्ष के झूठ के विपरीत, मोदी सरकार की पारदर्शी नीतियों का उदाहरण देते हुए उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक सुधारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में मेडिकल प्रवेश और सीटों पर माफियाओं का गहरा कब्जा था। मोदी सरकार ने इस माफिया राज को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है; जहां पहले प्रतिवर्ष केवल 5,000 छात्र मेडिकल में निकलते थे, वहीं आज 1.5 लाख से अधिक युवा अपनी मेधा से सफलता प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी को लॉ, मेडिकल, इंजीनियरिंग, स्पोर्ट्स और शोध (Research) क्षेत्र के प्रोफेशनल्स से गहराई से जोड़ने पर भी बल दिया।
PunjabKesari
युवा कार्यकर्ताओं को राजनीति का मूल मंत्र देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने स्पष्ट किया कि राजनीति कोई 100 मीटर की दौड़ नहीं, बल्कि निरंतर परिश्रम की एक लंबी मैराथन है। राजनीति में 'किस्मत' या 'एक्सीडेंटल' सफलता को अपनी नियति नहीं मानना चाहिए, क्योंकि भगवान भी उसी का साथ देता है जो जमीन पर संघर्ष करता है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि राजनीति पूरी तरह 'पर्सेप्शन' का खेल है। एक कार्यकर्ता दुनिया को अपनी दो आंखों से देखता है, लेकिन समाज की लाखों आंखें उसके आचरण का हर पल आकलन कर रही होती हैं। यदि समाज में धारणा खराब हुई, तो राजनीति में सफाई देने का कोई अवसर नहीं मिलता। इसलिए, यदि 2029 के चुनावों में ऐतिहासिक विजय का परचम लहराना है, तो युवाओं को बेदाग छवि, सकारात्मक धारणा और निरंतर जनसंपर्क के साथ जनता के बीच जाना होगा।

अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ. हिमांक जोशी ने दिशाहीन राजनीति को नकारते हुए 'नेशन फर्स्ट' (राष्ट्र प्रथम) की भावना को मजबूत करने और 'वीआईपी कल्चर' को समाप्त करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र का भविष्य युवाओं के कंधों पर टिका हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि 2047 के 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए युवा मोर्चा देश के सभी यूनिवर्सिटी कैंपस में जाकर युवाओं से सीधा और सकारात्मक संवाद करेगा।

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने युवाओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और खेल नीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से सरकार की इन आत्मनिर्भर योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने का आह्वान किया। मंडाविया ने स्पष्ट किया कि भाजपा एक वैचारिक पार्टी है, जहां पदों और प्रतिष्ठा से अधिक महत्व एक समर्पित कार्यकर्ता की भावना का है। उन्होंने युवाओं में 'भारत माता की जय' का उद्घोष करने वाले नेतृत्व को गढ़ने और समाज के सभी वर्गों को समान अवसर प्रदान करने पर बल दिया।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने संगठनात्मक समन्वय की समीक्षा करते हुए युवाओं से जनसंपर्क को और अधिक धारदार बनाने का आग्रह किया। उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे जमीनी स्तर पर युवाओं के साथ अपने जुड़ाव को मजबूत करें, पार्टी की विचारधारा का प्रभावी ढंग से संचार करें और युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री जी के 'विकसित भारत 2047' के दृष्टिकोण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करें। 

भाजयुमो की राष्ट्रीय महामंत्री अर्पिता अपराजिता बडजेना ने देशव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह महाभियान युवा सम्मेलनों, कैंपस संवाद और जिला स्तरीय जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे देश में आक्रामक रूप से चलाया जाएगा।

अंत में, भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के ने डिजिटल इंगेजमेंट पर चर्चा करते हुए एआई (AI) टूल्स के बढ़ते दुरुपयोग और सोशल मीडिया पर फेक न्यूज की चुनौती को रेखांकित किया। उन्होंने भाजयुमो पदाधिकारियों से विपक्ष द्वारा चलाए जा रहे भ्रामक प्रचार अभियानों के प्रति सतर्क रहने और युवाओं के बीच सही, सकारात्मक और प्रामाणिक जानकारी साझा करने का आग्रह किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!