शादी के 6 घंटे बाद ही दूल्हा बना पिता, सुहागरात की रात बुलानी पड़ी महिला डॉक्टर, पूरा मामला जान हो जाओगे हैरान

Edited By Updated: 27 Jan, 2026 10:32 PM

the groom became a father just 6 hours after the wedding

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कोई न कोई हैरान करने वाली खबर सामने आती रहती है। कभी ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं जिन पर हंसी आ जाती है, तो कभी ऐसी खबरें आती हैं जिन पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के...

नेशनल डेस्कः सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कोई न कोई हैरान करने वाली खबर सामने आती रहती है। कभी ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं जिन पर हंसी आ जाती है, तो कभी ऐसी खबरें आती हैं जिन पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से सामने आया है, जहां एक महिला ने शादी के महज 6 घंटे बाद बच्चे को जन्म दिया।

यह मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

रामपुर के कुम्हारिया गांव की घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना रामपुर जिले के कुम्हारिया गांव की है। यहां गांव के ही रहने वाले रिजवान की शादी पास के एक दूसरे गांव की लड़की से तय हुई थी। दोनों परिवारों की सहमति से शादी तय की गई और विवाह पूरी रस्मों और धूमधाम से संपन्न हुआ।शादी के बाद जब दुल्हन ससुराल पहुंची, तो सब कुछ सामान्य लग रहा था। लेकिन सुहागरात के दौरान दुल्हन को अचानक तेज पेट दर्द शुरू हो गया।

सुहागरात की रात बुलानी पड़ी महिला डॉक्टर

दुल्हन की हालत बिगड़ती देख परिवार वालों ने तुरंत घर पर ही एक महिला डॉक्टर को बुलाया। पहले तो सभी को लगा कि शायद सामान्य दर्द है, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति बदल गई। दुल्हन को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और देखते ही देखते उसने घर में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया। यह देखकर घरवाले और रिश्तेदार हैरान रह गए।

पिता बनने की खबर से खुश हुआ दूल्हा

बच्चे के जन्म की खबर मिलते ही दूल्हा रिजवान बेहद खुश हो गया। बताया जा रहा है कि पिता बनने की जानकारी मिलने के बाद उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह खुशी से झूमने लगा।

दूल्हा-दुल्हन का पहले से था प्रेम-प्रसंग

जानकारी के मुताबिक, रिजवान और दुल्हन के बीच पहले से ही कई सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब लड़की के परिवार को इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो उन्होंने शुरुआत में पुलिस से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस और गांव के प्रधान की मध्यस्थता से दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई और अंत में दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया।

पुलिस और प्रधान की मौजूदगी में तय हुई शादी

पुलिस और गांव के प्रधान के हस्तक्षेप के बाद शादी की तारीख तय की गई। रिजवान बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंचा और सभी रस्मों के साथ विवाह संपन्न हुआ। हालांकि किसी ने यह कल्पना भी नहीं की थी कि शादी के कुछ ही घंटों बाद दुल्हन बच्चे को जन्म दे देगी।

इलाके में चर्चा और सोशल मीडिया पर हलचल

इस घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग इस अनोखी शादी और बच्चे के जन्म को लेकर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!