Edited By Pardeep,Updated: 03 May, 2026 09:03 PM

मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम जनता को महंगाई की एक और मार झेलनी पड़ रही है।
नेशनल डेस्कः मई महीने की शुरुआत के साथ ही आम जनता को महंगाई की एक और मार झेलनी पड़ रही है। सूत्रों के अनुसार, वाणिज्यिक (Commercial) एलपीजी सिलेंडर के दाम में अचानक ₹1000 की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी ने उन परिवारों की चिंता बढ़ा दी है जिनके घरों में शादियों का सीजन चल रहा है और कैटरिंग सेवाओं की जरूरत है।
एक साल में ₹1307 तक बढ़े दाम
आंकड़ों की मानें तो पिछले एक वर्ष में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कुल ₹1307 तक का इजाफा हो चुका है। रसोई गैस की इन बढ़ती कीमतों का सीधा असर शादियों के बजट पर पड़ रहा है, जिससे आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ता जा रहा है।
प्लेट के दाम बढ़े, मेहमानों की खातिरदारी हुई महंगी
सूत्रों के मुताबिक, कैटरर्स का कहना है कि सिलेंडर की कीमतों में आई इस उछाल के कारण उन्हें अपने मेन्यू के दाम बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
- बढ़ता खर्च: एक मध्यम श्रेणी की शादी में जहां पहले प्रति प्लेट का खर्च लगभग ₹650 आता था, अब वह बढ़कर लगभग ₹750 तक पहुंच सकता है।
अन्य खाद्य सामग्रियां भी हुईं महंगी
महंगाई का असर केवल गैस तक ही सीमित नहीं है। स्रोतों के अनुसार, अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतें भी बढ़ गई हैं, जिससे शादियों का कुल बजट उम्मीद से कहीं ज्यादा ऊपर चला गया है। ऐसे में जिन घरों में शहनाइयां बजने वाली हैं, वहां अब बजट को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है।