Edited By Rohini Oberoi,Updated: 01 Jun, 2026 04:15 PM

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पुलिस ने खेत में बोरी के अंदर बंद मिली एक युवक की लाश की गुत्थी को महज कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है। इस हत्याकांड को किसी और ने नहीं बल्कि एक महिला ने अपने पति और देवर के...
Kawardha Murder Case : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पुलिस ने खेत में बोरी के अंदर बंद मिली एक युवक की लाश की गुत्थी को महज कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है। इस हत्याकांड को किसी और ने नहीं बल्कि एक महिला ने अपने पति और देवर के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले की मुख्य आरोपी महिला, उसके पति और देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जांच में सामने आया है कि मृतक युवक महिला को उसके कुछ आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। वहीं पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी महिला मंदाकिनी वर्मा ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी कहानी बयां की।
यह भी पढ़ें: दुनिया की वो अनोखी जगह जहां के लोग बिना कोई Tax दिए जीते हैं राजाओं जैसी आलीशान जिंदगी, चलता है सिर्फ British Rule
जानकारी के लिए बता दें कि मृतक युवक जिसकी पहचान 23 वर्षीय कोमल वर्मा के रूप में हुई है का महिला के साथ प्रेम प्रसंग था। कोमल के पास महिला के कुछ आपत्तिजनक वीडियो थे। वह इन वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर महिला को लगातार डराता-धमकाता था और उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन कई बार संबंध बनाता था। लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने कोमल को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया। घटना वाली रात भी युवक महिला पर संबंध बनाने का लगातार दबाव बना रहा था।
बहाने से बुलाया और सिर पर किया वार
महिला ने युवक को जाल में फंसाने के लिए उसे अपने घर बुलाया। जैसे ही कोमल वर्मा उसके घर पहुंचा, महिला ने पहले से तैयार रखी लोहे की भारी रॉड से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद महिला के पति और देवर ने सबूत मिटाने के लिए शव को एक बोरी में भरा और रात के अंधेरे में सोंढा गांव के पास एक सूने खेत में फेंककर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: मां स्टेज पर कर रही थी Dance, दूसरी तरफ सौतेले बाप की हैवानियत का शिकार हो रहा था मासूम, जिस्म पर...
आखिरी कॉल डिटेल (CDR) से खुला हत्या का राज
यह पूरी घटना कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव की है। बैहरसरी का रहने वाला कोमल वर्मा 28 मई को अचानक अपने घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी तभी अगले दिन पुलिस को खेत में बोरी में बंद उसकी लाश मिली।
यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की लगी लॉटरी, अब उम्र के साथ अपने आप बढ़ेगी पेंशन, जानें क्या है अपडेट?
कॉल डिटेल ने फंसाया
जब पुलिस ने मृतक कोमल के मोबाइल की कॉल डिटेल्स (Call Details) खंगाली तो पता चला कि गायब होने से ठीक पहले उसकी आखिरी बातचीत मंदाकिनी वर्मा नाम की महिला से हुई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर मंदाकिनी को हिरासत में लिया। शुरुआत में वह पुलिस को भटकाती रही लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ KI तो वह टूट गई और उसने अपने पति व देवर के साथ मिलकर की गई इस हत्या का सारा सच उगल दिया।
फिलहाल पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद कर ली है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।