आबकारी मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कर्नाटक विधानसभा परिसर में विपक्ष का रातभर प्रदर्शन

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 11:26 AM

the opposition staged an all night protest in the karnataka assembly premises

कर्नाटक में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेक्युलर) के विधायकों ने रातभर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया और इस दौरान उन्होंने भजन, जयकारे और नारेबाजी की।

नेशनल डेस्क: कर्नाटक में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेक्युलर) के विधायकों ने रातभर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया और इस दौरान उन्होंने भजन, जयकारे और नारेबाजी की। भाजपा और जद(एस) विधायक मंगलवार रात से ही आबकारी मंत्री आर बी तिम्मापुर के इस्तीफे की मांग को लेकर विधानसभा परिसर में धरना दे रहे हैं।

विपक्ष ने आबकारी विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा है कि शराब लाइसेंस जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है। विपक्ष के नेता आर अशोक ने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग में करीब 6,000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस धन का इस्तेमाल सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा चुनावी राज्यों में पार्टी को वित्तपोषित करने के लिए किया जा रहा है।

लोकायुक्त की टीम द्वारा 16 जनवरी को बेंगलुरु शहरी जिले के आबकारी उपायुक्त जगदीश नाइक और दो अन्य अधिकारियों को कथित तौर पर 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए जाने से मामला और गर्मा गया है। लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि इन अधिकारियों पर 'सीएल-7' (होटल एवं बोर्डिंग हाउस) और 'माइक्रो ब्रूअरी' लाइसेंस जारी करने के लिए 80 लाख रुपये की मांग करने का आरोप है।

विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आबकारी मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने विभाग में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने यह भी कहा, ''मेरे विभाग में भ्रष्टाचार कोई नयी बात नहीं है।'' तिम्मापुर ने भाजपा की इस्तीफे की मांग को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान भी किसी मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया था।

भाजपा नेताओं ने विधानसभा हॉल के बाहर सीढ़ियों पर प्रदर्शन किया और बाद में पूरी रात विधानसभा परिसर में ही रहे। इस दौरान विधायक डफली बजाते हुए तिम्मापुर के इस्तीफे की मांग को लेकर 'श्री राम, जय राम, जय जय राम' के नारे भी गाए। विपक्षी विधायकों ने भविष्य की रणनीति तय करने के लिए बैठक भी की।

शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र समेत कुछ विधायकों ने बुधवार सुबह विधान सौध परिसर में व्यायाम किया और सैर करते नजर आए। भाजपा विधायकों ने कहा है कि जब तक तिम्मापुर इस्तीफा नहीं देते, तब तक वे विधानसभा के भीतर अपना आंदोलन जारी रखेंगे। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!