युवाओं के लिए खुशखबरी! अब इस राज्य में 15 हजार पदों पर मिलेगी नौकरी, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Edited By Updated: 13 Aug, 2025 05:52 PM

the youth now jobs will be available on 15 thousand posts in this

महाराष्ट्र में पुलिस की नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कई महीनों के इंतजार के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने 15,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में पुलिस की नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कई महीनों के इंतजार के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने 15,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया।

भर्ती में देरी से चिंतित थे उम्मीदवार
यह फैसला उन लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत लेकर आया है, जो लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी से परेशान थे। पिछले कुछ समय से छात्रों और समन्वय समितियों ने इस देरी पर चिंता जाहिर की थी। उनका मानना था कि सितंबर में होने वाली शारीरिक परीक्षा से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करना असंभव होगा। हालाँकि, कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: UPI से हो रही EMI की पेमेंट: आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान, जानिए क्यों बढ़ रहा है यह ट्रेंड

सरकार की ओर से दी गई जानकारी
महाराष्ट्र सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय ने कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी दी है। पहले, मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 13,560 पुलिस पदों को भरने की घोषणा की थी, लेकिन अब यह संख्या बढ़ाकर 15,000 कर दी गई है। पुलिस महानिदेशक ने पहले बताया था कि शारीरिक परीक्षा 15 सितंबर को आयोजित की जाएगी। हालाँकि, अब यह देखना होगा कि भर्ती की पूरी प्रक्रिया किस तरह से और कितनी जल्दी पूरी होती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!