जब 2001 में गई थी 3000 लोगों की जान... ये हैं दुनिया के 5 सबसे भयानक आतंकी हमले

Edited By Updated: 12 Nov, 2025 06:17 PM

these are the 5 worst terrorist attacks in the world

दुनिया में कई खौफनाक आतंकी हमले हुए हैं, जिन्होंने हजारों निर्दोष लोगों की जान ले ली और सुरक्षा व्यवस्था को झकझोर दिया। इनमें 1993 का मुंबई धमाका, 2001 का 9/11 हमला, 2004 का बेसलान स्कूल नरसंहार, 26/11 मुंबई हमला और 2014 का पेशावर स्कूल हमला शामिल...

नेशनल डेस्क : दुनिया में अब तक कई ऐसे आतंकी हमले हुए हैं जिन्होंने इतिहास में गहरे जख्म छोड़े हैं। इन घटनाओं में हजारों निर्दोष लोगों की जान गई और देशों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे। आइए जानते हैं कुछ बड़े आतंकी हमलों के बारे में जिन्होंने पूरी दुनिया को दहला दिया।

1. 1993 का मुंबई धमाका

मार्च 1993 में मुंबई में 12 जगहों पर एक साथ बम धमाके हुए थे। इन धमाकों में 257 लोगों की मौत हुई और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए। यह भारत का पहला संगठित आतंकी हमला था, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया।

PunjabKesari

2. 11 सितंबर 2001 – अमेरिका का 9/11 हमला

इस दिन अलकायदा के 19 आतंकियों ने अमेरिका के चार पैसेंजर प्लेन हाइजैक किए। दो विमानों को न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर से टकरा दिया गया। जबकि एक विमान पेंटागन में क्रैश हुआ। चौथा विमान यात्रियों की बहादुरी के चलते पेंसिल्वेनिया में गिरा। इस हमले में करीब 3,000 लोगों की जान चली गई थी।

PunjabKesari

3. 2004 – रूस का बेसलान स्कूल नरसंहार

सितंबर 2004 में चेचेन आतंकियों ने रूस के बेसलान शहर के एक स्कूल में हमला किया। तीन दिन तक चले इस नरसंहार में 330 लोगों की मौत हुई। जिनमें अधिकांश बच्चे थे। यह हमला दुनिया के सबसे दर्दनाक आतंकी घटनाओं में गिना जाता है।

PunjabKesari

4. 26/11 – मुंबई हमला 2008

26 नवंबर 2008 की रात लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचे। उन्होंने ताज होटल, छत्रपति शिवाजी स्टेशन, नरीमन हाउस समेत कई जगहों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस हमले में 160 से ज्यादा लोगों की मौत और सैकड़ों घायल हुए।

PunjabKesari

5. 2014 – पेशावर स्कूल हमला

दिसंबर 2014 में पाकिस्तान के पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर आतंकियों ने हमला किया। इस जघन्य हमले में 141 लोगों की मौत हुई। जिनमें 132 मासूम बच्चे थे। बाद में पाकिस्तानी सेना ने सभी आतंकियों को मार गिराया। इन हमलों ने पूरी दुनिया को ये सिखाया कि आतंकवाद सिर्फ किसी देश की नहीं, बल्कि पूरी मानवता की दुश्मन ताकत है।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!