सरकार की पैनी निगाह में है ये 15 OTT प्लेटफॉर्म्स, जल्द हो सकते हैं बैन

Edited By Updated: 18 Mar, 2026 06:24 PM

government keeps watch on 15 ott platforms and could be banned soon

सरकार अब 15 OTT प्लेटफॉर्म्स की निगरानी कर रही है। इन प्लेटफॉर्म्स पर दिखाए जा रहे अश्लील और गैर-कानूनी कंटेंट पर सरकार सतर्क है और जरूरत पड़ने पर इन्हें ब्लॉक किया जा सकता है। इससे पहले भी कई प्लेटफॉर्म्स, जैसे MoodXVIP, Koyal Playpro और ULLU को...

नेशनल डेस्क : अगर आप OTT प्लेटफॉर्म्स पर वेब सीरीज, मूवीज या अन्य शो देखते हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। केंद्र सरकार लगभग 15 OTT प्लेटफॉर्म्स की निगरानी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म्स पर दिखाए जा रहे गैर-कानूनी और आपत्तिजनक कंटेंट पर सरकार की नजर है और जरूरत पड़ने पर इन्हें ब्लॉक किया जा सकता है।

लगातार हो रही है अश्लील कंटेंट वाले प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई

कम्युनिकेशन और इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय के अंतर्गत बनी संसद की स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट में बताया गया कि 15 OTT प्लेटफॉर्म्स की निगरानी की जा रही है। मिनिस्ट्री ऑफ इंफोर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग (MIB) ने कहा कि शुरुआत में सरकार ने 25 OTT प्लेटफॉर्म्स को बैन किया था। इसके बाद 18 और प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक किया गया और अब 10-15 प्लेटफॉर्म्स की जांच चल रही है। फरवरी में MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu जैसे प्लेटफॉर्म्स को अश्लील कंटेंट के कारण ब्लॉक किया गया।

पिछले साल भी बैन हुए कई प्लेटफॉर्म्स

सरकार पिछले कुछ समय से लगातार गैर-कानूनी कंटेंट दिखाने वाले OTT प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ सख्ती कर रही है। पिछले साल 25 ऐप्स और प्लेटफॉर्म्स को बैन किया गया, जिनमें ULLU जैसी लोकप्रिय सर्विसेस भी शामिल थीं। यह कदम अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को रोकने के लिए उठाया गया।

भारत में तेजी से बढ़ रहा OTT का उपयोग

देश में डिजिटल स्ट्रीमिंग का क्रेज बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में लगभग 60 करोड़ लोग OTT प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करते हैं। इनमें से करीब 15 करोड़ पेड सब्सक्राइबर्स हैं। डिजिटल स्ट्रीमिंग की लोकप्रियता बढ़ने से अब टीवी देखने वाले लोगों की संख्या घट गई है। वर्तमान में केवल 25 प्रतिशत लोग एंटरटेनमेंट के लिए पारंपरिक टीवी पर निर्भर हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!