आर्यन से अनाया बनी इस बड़े पूर्व क्रिकेटर की बेटी, अब दी ये खुशखबरी

Edited By Updated: 12 Jul, 2025 01:36 PM

this big former cricketer s daughter became anaya from aryan

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच और क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। अनाया ने हाल ही में Gender Affirmation Surgery कराई है और इस सर्जरी के बाद उन्होंने अपने फैंस को एक पोस्ट के जरिए अपडेट दिया है। अपनी...

नेशनल डेस्क : टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच और क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। अनाया ने हाल ही में Gender Affirmation Surgery कराई है और इस सर्जरी के बाद उन्होंने अपने फैंस को एक पोस्ट के जरिए अपडेट दिया है। अपनी सच्ची पहचान पाने की इस यात्रा में अनाया ने एक बड़ा कदम उठाया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट से दी जानकारी

अनाया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'सर्जरी के बाद रिकवरी अच्छी चल रही है। मेरा समर्थन करने के लिए सभी का धन्यवाद। और मुझसे नफरत करने वालों को भी धन्यवाद।' इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक और अहम बात शेयर की, उनकी इस पूरी यात्रा पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री जल्द ही उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज की जाएगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)

पहले भी दे चुकी हैं संकेत

कुछ समय पहले अनाया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा था, 'एक और कदम अपनी पहचान के और करीब।' यह पोस्ट उनके ट्रांसजेंडर पहचान को अपनाने की दिशा में एक और साफ संकेत था।

सर्जरी से पहले किया था वीडियो शेयर

सर्जरी से पहले अनाया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक 7 मिनट का वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी किन अंगों की सर्जरी होने वाली है। वीडियो में अनाया ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के अब तक के सफर को याद करते हुए इमोशनल होकर अपनी भावनाएं भी साझा की थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)

2 जुलाई को हुई अहम सर्जरी

2 जुलाई 2025 को अनाया बांगर ने दो अहम सर्जरी कराईं:

  • ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन सर्जरी (Breast Augmentation Surgery)
  • ट्रेकियल शेव (गले की हड्डी को शारीरिक रूप से बदलने की प्रक्रिया)

इन सर्जरीज़ के जरिए उनके शारीरिक बदलाव की प्रक्रिया को मजबूती मिली है और यह उनके जेंडर ट्रांजिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पहचान में बदलाव: आर्यन से अनाया तक

अनाया बांगर का जन्म एक लड़के के रूप में हुआ था और तब उनकी पहचान आर्यन बांगर के रूप में थी। आर्यन ने मुंबई की अंडर-16 क्रिकेट टीम में यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला था। लेकिन अब अनाया ने अपने सच्चे आत्म को अपनाया है और एक लड़की के रूप में अपनी नई पहचान को दुनिया के सामने स्वीकार किया है।

PunjabKesari

फैंस को धन्यवाद और डॉक्यूमेंट्री का इंतज़ार

अनाया ने अपनी पोस्ट में फैंस को प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा है और साथ ही बताया कि उनके जीवन की यह प्रेरणादायक यात्रा जल्द ही एक डॉक्यूमेंट्री के रूप में सभी के सामने आएगी। यह कदम न केवल अनाया के जीवन में बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणा है कि हर व्यक्ति को अपनी पहचान के साथ जीने का अधिकार है, चाहे राह कितनी भी कठिन क्यों न हो।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!