'यह दिल्ली की तकदीर और तस्वीर बदलने का चुनाव', कृष्णा नगर में चुनावी रैली में बोले जेपी नड्डा

Edited By Updated: 30 Jan, 2025 07:26 PM

this election is to change the fate and image of delhi  said jp nadda

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को दिल्ली में सत्तारूढ़ ‘आप' पर निशाना साधा और लोगों से आगामी चुनाव में राष्ट्रीय राजधानी को ‘‘आप-दा'' मुक्त बनाने का आह्वान किया।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को दिल्ली में सत्तारूढ़ ‘आप' पर निशाना साधा और लोगों से आगामी चुनाव में राष्ट्रीय राजधानी को ‘‘आप-दा'' मुक्त बनाने का आह्वान किया। नड्डा ने यहां कृष्णा नगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल की इस टिप्पणी के लिए भी आलोचना की कि हरियाणा सरकार ‘‘यमुना में जहर घोल रही है।'' नड्डा ने इस तरह का आरोप लगाने के लिए केजरीवाल को ‘‘राष्ट्र-विरोधी'' करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘वह दिल्ली और हरियाणा के लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं। वह लोगों में दहशत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। वह राजनीति में बने रहने के लायक नहीं हैं।'' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ‘आप' के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने यमुना सफाई परियोजनाओं में घोटाला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं देख सकता हूं कि आपने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। यह कोई साधारण चुनाव नहीं है, यह दिल्ली की तकदीर और तस्वीर बदलने का चुनाव है।''

नड्डा ने रैली में कहा, ‘‘यह चुनाव दिल्ली को उस आम आदमी पार्टी से मुक्त करने के लिए है, जिसे ‘आप-दा' के रूप में जाना जाता है... यह चुनाव आपको उन सभी समस्याओं से मुक्त करने के लिए है, जिनका सामना आपने उनके कार्यकाल में किया है।'' दिल्ली विधानसभा की 70 सीट के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!