जौहरी परिवार के 3 सदस्यों ने की आत्महत्या, सामने आई बड़ी वजह

Edited By Updated: 04 Jul, 2026 07:47 PM

three members of the jauhari family commit suicide

कर्नाटक के कोप्पल जिले में शनिवार को एक जौहरी के परिवार के तीन सदस्य घर में मृत पाए गए। पुलिस को आशंका है कि यह मामला सामूहिक आत्महत्या का हो सकता है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रकाश रायकर (55), उनकी पत्नी प्रभा (50) और 21 वर्षीय बेटे शशांक...

नेशनल डेस्क : कर्नाटक के कोप्पल जिले में शनिवार को एक जौहरी के परिवार के तीन सदस्य घर में मृत पाए गए। पुलिस को आशंका है कि यह मामला सामूहिक आत्महत्या का हो सकता है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रकाश रायकर (55), उनकी पत्नी प्रभा (50) और 21 वर्षीय बेटे शशांक के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, प्रकाश की गंगावती कस्बे में आभूषण की दुकान थी। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तीनों की घर के अंदर फंदे से लटककर मौत होने की बात सामने आई है। कोप्पल के पुलिस अधीक्षक राम अरसिद्दी ने यहां संवाददाताओं को बताया, ''मैंने, हमारी सहायता टीम, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।''

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ''प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों शुक्रवार रात कार से यहां आए, वाहन खड़ा किया और पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए। इसके बाद प्रभा, प्रकाश और उनके बेटे शशांक ने फंदे से लटककर जान दे दी।'' पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाना के लिए जांच जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि कर्ज के बोझ के कारण परिवार ने यह कदम उठाया। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह का पता विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!