फैक्टरी में दम घुटने से 3 श्रमिकों की मौत, मचा हडकंप

Edited By Updated: 06 May, 2026 12:41 AM

three workers die of suffocation in factory panic ensues

ओडिशा के अंगुल ज़िले में एक स्पंज आयरन फ़ैक्टरी में दम घुटने के संदिग्ध मामले में तीन मज़दूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान सुंदरगढ़ ज़िले के श्रीधर बघेल, पिंटू कुमार और मंगल माझी के...

नेशनल डेस्क : ओडिशा के अंगुल ज़िले में एक स्पंज आयरन फ़ैक्टरी में दम घुटने के संदिग्ध मामले में तीन मज़दूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान सुंदरगढ़ ज़िले के श्रीधर बघेल, पिंटू कुमार और मंगल माझी के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि सोमवार देर रात वे फ़ैक्टरी की कूलिंग यूनिट में बेहोश पाए गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत हिंडोल के एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गयी है। अंगुल के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रताप प्रीतिमय ने कहा कि पीड़ितों के उपचार से जुड़ी परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, "अगर कोई आपराधिक लापरवाही पाई जाती है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।" उन्होंने बताया कि मज़दूरों को पास के किसी स्वास्थ्य केंद्र के बजाय, पड़ोसी ढेंकनाल ज़िले के एक अस्पताल ले जाया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत जांच की जाएगी और मृतकों के परिवारों को नियमों के अनुसार मुआवज़ा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुरुआती नतीजों से पता चलता है कि दम घुटना मौत की संभावित वजह है, हालांकि पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगले 15 दिनों के भीतर फैक्टरी में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!