जयपुर: पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जोरदार धमाकों से दहला खोह नागोरियान, 3 की मौत

Edited By Updated: 09 Jun, 2026 03:41 PM

3 people died in a fire at a firecracker factory in jaipur s khoh nagorian area

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां आज खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में चल रही एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि करीब 6 लोग...

Jaipur Fire Accident : राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां आज खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में चल रही एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि करीब 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री बिना सुरक्षा मानकों के एक रिहायशी मकान के अंदर अवैध रूप से चलाई जा रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही जयपुर कलेक्टर संदेश नायक और अन्य प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गंभीर रुप से झुलसे लोगों को सवाई मान सिंह अस्पताल एवं अन्य अस्पताल पहुंचाया गया। 

यह भी पढ़ें: Sunny Deol और राजकुमार संतोषी की जोड़ी 30 साल बाद फिर मचाएगी धमाल, 'बटवारा 1947' का दमदार मोशन पोस्टर रिलीज

एक घर में चल रही इस फैक्ट्री में अचानक आग लगने से पटाखों के कारण धमाके हुए और आग पूरी फैक्ट्री में फैल गयी। कई दमकल गाड़यिों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!