Weather Alert: अगले 24 घंटे UP में मौसम का हाल! कहीं 36 डिग्री पारे वाली चुभती धूप, तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Edited By Updated: 17 Mar, 2026 10:11 AM

thunderstorm and rain warning in up amid 36 degree mercury

उत्तर प्रदेश में मार्च के महीने में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। बीते दो दिनों में हुई हल्की बूंदाबांदी ने पारे को थोड़ा नीचे जरूर गिराया है लेकिन मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मंगलवार से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम फिर से शुष्क और गर्म होने...

UP Weather Forecast उत्तर प्रदेश में मार्च के महीने में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। बीते दो दिनों में हुई हल्की बूंदाबांदी ने पारे को थोड़ा नीचे जरूर गिराया है लेकिन मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मंगलवार से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम फिर से शुष्क और गर्म होने वाला है। दिन में तेज धूप पसीने छुड़ाएगी हालांकि सुबह और शाम के वक्त हल्की गुलाबी ठंड का एहसास बना रहेगा।

पारे की चाल: सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहेगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि प्रदेश के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। यह सामान्य तापमान से लगभग 2 से 4 डिग्री अधिक है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 19 से 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

PunjabKesari

प्रमुख शहरों का संभावित तापमान:

शहर अधिकतम तापमान (डिग्री. से.) न्यूनतम तापमान (डिग्री. से.)
लखनऊ 35°C - 36°C 20°C - 21°C
कानपुर 35°C - 37°C 20°C - 22°C
वाराणसी 35°C - 37°C 19°C - 21°C
प्रयागराज 35°C - 36°C 20°C
नोएडा/गाजियाबाद 35°C - 36°C 19°C - 21°C

यह भी पढ़ें: हवस की भूखी पत्नी! पड़ोस के ही मर्द के साथ बना रही थी संबंध, पति को भनक लगते ही बदल गई नियत जिसके बाद...

पश्चिमी यूपी में बारिश और आंधी का अलर्ट

भले ही पूरे प्रदेश में गर्मी बढ़ रही हो लेकिन वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में अभी भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार आगरा, नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है। इसके विपरीत, पूर्वांचल में आसमान साफ रहेगा और धूप के कारण गर्मी का असर ज्यादा महसूस होगा।

PunjabKesari

सावधानी की सलाह

तापमान में उतार-चढ़ाव और सुबह-शाम की ठंडक के कारण वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। डॉक्टरों ने दोपहर की धूप से बचने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!