Edited By Anu Malhotra,Updated: 18 Jun, 2026 12:00 PM

Ear Ringing: कई लोगों को अचानक कान के अंदर सीटी बजने, भिनभिनाहट या हल्की झनझनाहट जैसी आवाज सुनाई देने लगती है। लेकिन अकसर लोग इसे नज़रअंदाज कर देते है लेकिन डॉक्टरों के अनुसार यह स्थिति सामान्य नहीं मानी जाती।
Ear Ringing: कई लोगों को अचानक कान के अंदर सीटी बजने, भिनभिनाहट या हल्की झनझनाहट जैसी आवाज सुनाई देने लगती है। लेकिन अकसर लोग इसे नज़रअंदाज कर देते है लेकिन डॉक्टरों के अनुसार यह स्थिति सामान्य नहीं मानी जाती। फिजीशियन के अनुसार, इस समस्या को मेडिकल भाषा में Tinnitus कहा जाता है। इसमें व्यक्ति को बिना किसी बाहरी आवाज के भी ध्वनि महसूस होती है। यह आवाज अलग-अलग लोगों में अलग तरह की हो सकती है- कभी सीटी जैसी, कभी घंटी जैसी तो कभी लगातार भिनभिनाहट जैसी।
डॉक्टरों का कहना है कि शुरुआत में यह समस्या हल्की लग सकती है, लेकिन समय के साथ यह बढ़ सकती है। कई मामलों में इससे नींद प्रभावित होने लगती है, ध्यान लगाने में दिक्कत आती है और धीरे-धीरे तनाव और चिंता भी बढ़ सकती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे लंबे समय तक तेज आवाज के संपर्क में रहना, कान में संक्रमण, उम्र बढ़ना, या फिर ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी समस्याएं। कुछ मामलों में यह किसी गंभीर अंदरूनी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है, इसलिए इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है।
इन गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत
डॉक्टरों के अनुसार टिनिटस कई कारणों से हो सकता है:
लंबे समय तक तेज आवाज (Loud music or Earphones) सुनना
लगातार तनाव और चिंता (Stress & Anxiety)
कान में मैल का जमाव (Ear Wax)
कान का संक्रमण (Ear Infection)
सुनने की क्षमता में कमी (Hearing Loss)
ब्लड प्रेशर का बढ़ना (High Blood Pressure)
कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट
इस सिचुएशन में व्यक्ति को कभी-कभी हल्की झनझनाहट, चिड़चिड़ापन और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी भी महसूस हो सकती है। कई मामलों में नींद भी प्रभावित हो जाती है।
कब हो सकता है गंभीर संकेत?
अगर टिनिटस के साथ ये लक्षण दिखाई दें तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए:
-कान बंद या भारी महसूस होना
-सुनाई देने में कमी
-बार-बार चक्कर आना। यह स्थिति मिनियर्स डिजीज (Meniere Disease) का संकेत हो सकती है, जिसमें कान के अंदर तरल पदार्थ (fluid) का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे सुनने की क्षमता पर गंभीर असर पड़ सकता है।
कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?
अगर कान में यह आवाज, कई हफ्तों या महीनों तक लगातार बनी रहे। या फिर धीरे-धीरे सुनने की क्षमता कम हो, इसके अलावा जब चक्कर आने की समस्या हो। तो तुरंत ENT विशेषज्ञ से जांच करानी चाहिए। समय पर इलाज न करने पर समस्या बढ़ सकती है।
याद रहे... कान में सीटी या रिंगिंग की आवाज को हमेशा सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह कभी-कभी साधारण कारणों से होती है, लेकिन कई बार यह किसी गंभीर कान की बीमारी का शुरुआती संकेत भी हो सकती है। सही समय पर जांच और इलाज से स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है।
Disclaimer: यह खबर केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए कृपया किसी विशेषज्ञ या चिकित्सक से परामर्श करें। इस सामग्री के संबंध में कोई भी दावा नहीं किया जा रहा है।